महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाने के फैसले को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव को तवज्जो दी गई
महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव को तवज्जो दी गई

बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा है कि भारतीय टीम का मेंटर महेंद्र सिंह धोनी को बनाने का निर्णय पल भर में नहीं लिया गया था। हम लम्बे समय से इस बारे में सोच रहे थे। सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे के कार्यक्रम सलाम क्रिकेट में इन बातों का जिक्र किया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है।

दादा ने कहा कि जय (शाह) और मैं लंबे समय से इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि धोनी को कैसे शामिल किया जाए। उन्होंने 2 विश्व कप जीते हैं और क्रिकेट को पूरी तरह से नहीं छोड़ा है। उम्मीद है कि वह एक अच्छा जोड़ होगा जो शायद खराब नहीं होगा।

दादा से जब यह पूछा गया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ धोनी का ईगो क्लेश तो नहीं होगा। तब उन्होंने कहा कि शास्त्री कोच हैं और विराट कोहली कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी उनकी मदद करेंगे। धोनी एक परिपक्व आदमी हैं और वह जानते हैं कि कब और क्या बोलना है। मैं आश्वस्त हूँ कि सभी बातें डिस्कस कर ली गई हैं।

इस मैच को लेकर काफी चर्चा हो रही है
इस मैच को लेकर काफी चर्चा हो रही है

भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को मैच के साथ ही भारतीय टीम का अभियान शुरू हो जाएगा। टीम इंडिया काफी बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है। दो अभ्यास मैचों में उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीमों को पराजित किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारतीय टीम के खिलाफ आने वाली हर टीम को कड़ी चुनौती से गुजरना होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले पांच बार मुकाबला हुआ है और हर बार टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए पाक टीम को पीछे छोड़ा है। इस मैच को लेकर काफी चर्चा देखी जा रही है। देखना होगा कि धोनी के मेंटरशिप में भारतीय टीम किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है।

Quick Links