बल्ले पर लगे स्टिकर के जरिये सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 3 भारतीय बल्लेबाज 

Gunjan
विराट कोहली
विराट कोहली

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसको पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। शायद यही वजह है कि लाखों युवा बच्चों का पसंदीदा खेल भी आज क्रिकेट है। अगर बात भारत की करें तो यहाँ क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं हैं। बल्कि क्रिकेट यहाँ के लोगों के दिल में बसा हुआ है और रोजमरा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बना हुआ है।

एक समय हुआ करता था जब कपिल देव जैसे बड़े खिलाड़ियों को सैलरी के तौर पर सिर्फ कुछ सौ मिलते थे। लेकिन अभी ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्रिकेट आज एक ऐसा खेल बन गया है जिसके जरिये खिलाड़ी हर साल करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। रोहित, विराट, धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। इस साल इन तीनों खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसका बड़ा असर इनकी कमाई पर भी पड़ा है।

क्रिकेटर जितना पैसा अपने खेल के दम पर कमाते हैं, उससे ज्यादा पैसा अब सिर्फ विज्ञापनों के जरिए कमा लेते है। क्रिकेट के खेल में किसी नामी कंपनी का प्रचार व उसका विज्ञापन करना आम बात है। बड़े-बड़े क्रिकेटर अलग-अलग नामी कंपनियों के स्टार प्रचारक हैं।

अपने अक्सर खिलाड़ियों के बल्ले पर लगा एक स्टिकर लगा देखा होगा। जिस भी कम्पनी का स्टिकर ये खिलाड़ी अपने बल्ले पर लगाते हैं उसके लिए इनको हर साल करोड़ों रूपये मिलते हैं। आज हम इस आर्टिकल में ऐसे तीन भारतीय खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं जो स्टिकर लगाकर सबसे ज्यादा कमाई करते हैं।

3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय क्रिकेट के हर फॉर्मेट में छाए हुए हैं। रोहित ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। जिसके बाद से रोहित अब तक 221 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं। इनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में चार बार विजेता भी बन चुकी है।

रोहित अपने बल्ले पर CEAT नाम की कंपनी का स्टिकर लगाते हैं। आपको बता दें, रोहित ने इस कंपनी का स्टिकर 2015 से अपने बल्ले पर लगाना शुरू किया था। तब इनको कंपनी ने तीन सालों के लिए 3 करोड़ रूपये दिए थे। रोहित की लोकप्रियता बढ़ती देखकर कंपनी ने इस डील को 2018 में और तीन सालों के लिए बढ़ा दिया। अगले तीन सालों के लिए कंपनी अब रोहित को 5 करोड़ रूपये दे रही है।

2. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहले 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। उसके बाद 2011 में भारत ने पुरे 28 सालों बाद धोनी की ही कप्तानी वर्ल्ड कप भी जीता। धोनी ने 2004 में अपना डेब्यू बांग्लादेश के खिलाफ किया था। तब से धोनी अब तक 350 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके हैं। इन 15 सालों में धोनी के फैंस की गिनती में कोई कमी नहीं आई है।

आपने देखा होगा कि धोनी Spartan नामक कंपनी का स्टिकर अपने बल्ले पर लगाते हैं। इस ब्रांड के साथ धोनी ने पहली डील 2013 से 2016 तक की थी। जिसके लिए कंपनी ने इनको 25 करोड़ रूपये दिए थे। इसी कंपनी के साथ धोनी ने 2016 से 2019 के बीच डील की है। इन तीन सालों के लिए कंपनी धोनी को 13 करोड़ रूपये दे रही है।

1. विराट कोहली

विराट कोहली 
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में दबदबा कायम है। यही वजह है कि विज्ञापन की दुनिया में कोहली बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़कर इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्ति बने हैं। कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपना अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। जिसके बाद से कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जहाँ क्रिकेट के मैदान पर कोहली बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करते हैं तो वहीं कमाई के मामले में इनके आकड़ें देखने लायक हैं। कोहली शुरुआत से अपने बल्ले पर MRF का स्टिकर लगाते हैं। 2017 में कोहली ने इस कंपनी के साथ 8 सालों के लिए डील की थी। इन 8 सालों के लिए कोहली को कंपनी 100 करोड़ रूपये दे रही है। मतलब हर साल कोहली MRF का स्टिकर लगाकर 12.5 करोड़ रूपये कमाते हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma