4 बल्लेबाज जो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

इस समय आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप चल रही हैं, जिसमे सारी टीमें अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही हैं। इस चैंपियनशिप की टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल इस टेबल में सबसे ज्यादा अंकों के साथ टॉप पर है।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे सीरीज में खतरनाक साबित हो सकते हैं

टेस्ट क्रिकेट एक बल्लेबाज के लिए उसके धैर्य का खेल होता है लेकिन टी20 क्रिकेट के आने के बाद अब बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में भी छक्के मारने में संकोच नहीं करते हैं। कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी छक्कों से रन बनाने में मजा आता हैं। हम यहां 4 ऐसे बल्लेबाजो की बात कर रहे हैं जो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक छक्के मार सकते हैं।


#4 जोस बटलर, इंग्लैंड

जोस बटलर
जोस बटलर

इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर हैं। बटलर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार इंग्लैंड की टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

बटलर ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमे उनके बल्ले से 333 रन बने हैं। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के मारे हैं। बटलर के अंदर इस चैंपियनशिप के अंत तक सबसे ज्यादा छक्के मारने की क्षमता है।


#3 मयंक अग्रवाल, भारत

मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैं। मयंक ने भारत के लिए इस टेस्ट चैंपियनशिप में अबतक बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए उन्होंने अब तक इस चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

मयंक ने टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 7 मैचों में 677 रन बनाए हैं, जिसमे 3 शतक भी शामिल हैं। इस दौरान मयंक ने 2 दोहरे शतक भी मारे हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 243 रन है। उन्होंने अब तक कुल 16 छक्के मारे हैं।मयंक के पास निरंतर रन बनाने के साथ-साथ छक्के मारने की क्षमता भी है। इस चैंपियनशिप के अंत तक वो भी सबसे ज्यादा छक्के मार सकते हैं।

#2 बेन स्टोक्स, इंग्लैंड

बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स हैं। स्टोक्स इस समय बहुत अच्छे फॉर्म में खेल रहे हैं। इस चैंपियनशिप में इन्होंने अब तक गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करके दिखाया है। बेन स्टोक्स भी एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।

बेन स्टोक्स ने इस टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 609 रन बनाए हैं। इसमे 2 शतक भी शामिल हैं। इस दौरान बेन स्टोक्स ने कुल 19 छक्के मारे हैं और इस चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजो की लिस्ट में वो दूसरे स्थान पर हैं।


#1 रोहित शर्मा, भारत

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

इस सूची में टॉप पर भारत के मौजूदा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करना शुरू किया है। रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

रोहित शर्मा ने टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए अब तक 5 मुकाबलों की 6 पारियों में 556 रन बनाए हैं, इसमें 3 शतक भी शामिल हैं। इस दौरान रोहित ने सबसे ज्यादा 20 छक्के मारे हैं। जिस अंदाज से रोहित शर्मा खेल रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में वो सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता