IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Suresh Raina and Virat Kohli will be in a tussle to top the batting charts during the 2019 season.

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला क्रिकेट लीग में से एक है। यह दर्शकों के मनोरंजन का एक बहुत ही बड़ा स्त्रोत है और यह खासकर भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इस लेख से कई स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को मौका मिला है। उन्हें एक मंच मिलता है कि वह अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें।

टी20 मैच में किसी भी खिलाड़ी द्वारा उच्च दबाव की परिस्थितियों को झेल कर अर्धशतक लगाना एक बहुत ही बड़ी कामयाबी है। और जो खिलाड़ी इन परिस्थितियों से गुजरते हुए अपनी टीम को आगे बढ़ाकर अर्धशतक पूरा कर लेता है, वह एक तरह से अपनी बल्लेबाजी का मील का पत्थर साबित कर देता है।

आईपीएल में बड़े स्कोर और कठिन परिस्थितियों में दबाव की स्थिति में प्रदर्शन करने के लिए किसी भी बल्लेबाज की क्षमताओं का परीक्षण होता है। इस तरह की कठिन परिस्थितियों में कुछ खिलाड़ी मील के पत्थर साबित हो जाते हैं।

टी20 फॉर्मेट में अर्धशतक बनाना उपलब्धि है। लेकिन अर्धशतक बनाने से भी ज्यादा है नियमित आधार पर रन बनाना ज्यादा जरूरी होता है। आज हम उन खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं। आइए बिना देर किए हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं।

इसे भी पढ़े: सन् 2000 के बाद भारतीय टीम के 3 सर्वश्रेष्ठ फील्डर


5.रोहित शर्मा

Rohit Gurunath Sharma

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के एक सफल कप्तानों में से एक है। उन्होंने 2013,2015 और 2017 में मुंबई इंडियन को आईपीएल का खिताब जिताया था। रोहित शर्मा 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ आईपीएल में खेले थे।

वही 2011 से वह लगातार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 173 मैचों में 31.86 की औसत से 4493 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 34 अर्धशतक शामिल है। रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले प्रबल दावेदार खिलाड़ियों में से एक हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

4.विराट कोहली:

David Andrew Warner

विराट कोहली 2008 से IPL कि शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कप्तानी कर रहे हैं। वह शुरुआत से ही टीम का हिस्सा बने हुए हैं। अभी तक उन्होंने 163 लीग मैचों में 38.35 की औसत से 4948 रन बनाए हैं। रोहित विराट कोहली के नाम पर चार शतक और 34 अर्धशतक शामिल है।

इस सूची में वह चौथे स्थान पर है। हालांकि जिस तरह के फॉर्म में वह अभी चल रहे हैं, वह लंबे समय तक इस सूची में बने रहेंगे और जल्दी वह सूची में पहले स्थान पर भी पहुंच सकते हैं।

आईपीएल 2019: 3 दिग्गज खिलाड़ी जो चोट के चलते शायद इस सीजन नहीं खेल पाएंगे


3.सुरेश रैना:

Suresh Raina

सुरेश रैना आईपीएल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में से हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से वह 2008 से 2015 तक खेले हैं। उन्होंने 2016-17 में गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया था। आईपीएल के इतिहास में केवल 2 बार ही ऐसे मौके आए थे जब वह रनों का पीछा करते हुए अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

अपने संपूर्ण करियर में उन्होंने 173 मैचों में 34.37 के औसत से 4985 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 35 अर्धशतक शामिल है। यह बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने में पहले स्थान पर है। यह आईपीएल के इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी जल्द ही बन सकते हैं।

2.डेविड वॉर्नर:

David Andrew Warner

डेविड वॉर्नर T20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने आईपीएल में 2 टीम की कप्तानी संभाली थी। डेविड वॉर्नर 2009 से 2013 के बीच लगातार 5 वर्षों तक दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे।

उसके बाद वह 2014 से सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए ओर तब से अपनी टीम के लिए लगातार खेल रहे हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल में अब तक 114 मैच खेले हैं और 40.54 की औसत से 4014 रन बनाए हैं। जिसमें 36 अर्धशतक और तीन शतक शामिल है।

वह इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। अपनी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी के चलते इस साल भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए वापसी करेंगे और हो सकता है कि 2019 के सीजन के अंत तक वह इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच जाएं।

IPL रिकॉर्ड: सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले टॉप 4 गेंदबाज


1.गौतम गंभीर:

Gautam Gambhir

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर जिन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। आईपीएल में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के लिए सूची में सबसे ऊपर है। गौतम गंभीर के 11 साल के करियर में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से 2008 से 2010 और 2018 में प्रदर्शन किया।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वह 2011 से 2017 तक खेले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की सफलता में गौतम गंभीर का बहुत ही बड़ा हाथ हैं। गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 7 साल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 बार प्ले ऑफ में जगह बनाई थी।

इसके अलावा 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार आईपीएल का खिताब भी जीता अपने संपूर्ण करियर में उन्होंने 154 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने उन्होंने 31.23 की औसत से 4217 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 36 अर्धशतक लगाए हैं। और 36 अर्धशतक लगाने पर वह इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। हालांकि आईपीएल से रिटायर होने के बाद वह लंबे समय तक इस स्थान पर नहीं रह पाएंगे।

Quick Links