घर से बाहर वनडे में सर्वाधिक औसत वाले टॉप 5 कप्तान (कम से कम 1000 रन)

Ankit
Ent

क्रिकेट के इतिहास में अधिकतर कप्तान बल्लेबाज ही हुए हैं। वर्तमान में भी लगभग सभी टीमों के कप्तान बल्लेबाज हैं। सफल कप्तान वही होता है जो टीम की जीत का श्रय पूरी टीम को देता है और वहीं टीम की हार की खुद जिम्मेदारी लेता है। एक कप्तान को अपनी टीम की मजबूती और कमजोरी का पता होता है।

21वीं शदी में यही बात अगर भारतीय कप्तानों के परिपेक्ष में की जाए तो पहले सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एम एस धोनी दीर्घकालिक कप्तान रहे हैं और वर्तमान में यह परम्परा विराट कोहली आगे बढ़ा रहे हैं। यह तथ्य कप्तानी में बल्लेबाजों का दबदबा दर्शाने के लिए काफी है।

अब बात करते हैं उन बल्लेबाजों की जिन्होंने घर से बाहर (विदेशों में) बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक औसत से रन बनाए हैं। इस श्रेणी में न्यूनतम 1000 रन बतौर कप्तान बनाने वाले खिलाड़ियों की बात की गई है।

#5 महेन्द्र सिंह धोनी

Enter caption

निश्चित ही एम एस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। पहला टी-20 विश्व कप, 28 साल के बाद वन डे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े ख़िताब धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत की झोली में डाले हैं। ऐसा कारनामा करने वाले धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में भी नम्बर 1 बनी थी। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना पर्दापण 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ किया था।

धोनी ने बतौर कप्तान घर के बाहर 50.84 की शानदार औसत से 3966 रन बनाये हैं। ये रन धोनी ने वनडे मैचों की 104 पारी में 83.45 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक व 30 अर्धशतक भी अपने नाम किये हैं।

उन्होंने वर्ष 2007 से 2018 तक 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है जिसमे उनकी टीम को 110 मैचों में जीत व 74 मैचों में हार मिली है।

#4 क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल एक सफल बल्लेबाज के साथ-साथ एक सफल कप्तान भी रहे हैं। बतौर कप्तान घर से बाहर गेल ने 1046 रन 55.05 की लाजवाब औसत से बनाये हैं। ये रन गेल ने वनडे की 25 पारियों में 95.43 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक व 4 शतक भी अपने नाम किये हैं।

#3 माइकल क्लार्क

Eग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2015 में वनडे विश्वकप जीता था। बतौर कप्तान भी उन्होंने बल्ले से अच्छे रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेले गए वनडे मैचों में बतौर कप्तान क्लार्क ने 36 पारियों में 1576 रन बनाए हैं। ये रन क्लार्क ने 56.28 की शानदार औसत व 74.12 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इस बीच उन्होंने 9 अर्धशतक व 4 शतक भी अपने नाम किये हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 74 वनडे मैचों में कप्तानी की है जिसमे उन्हें 50 मैचों में जीत जबकि 21 मैचों में हार मिली है।

#2 एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स अपनी अद्धभुत बल्लेबाजी के लिए विश्व भर में लोकप्रिय हैं। अपनी तकनीकी कौशल से वह चारों दिशाओं में शॉट लगाते हैं। वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। उन्होंने बतौर कप्तान घर से बाहर वनडे मैचों की 65 पारियों में 3030 रन बनाए हैं। ये रन डीविलियर्स ने 60.60 की लाजवाब औसत व 110.38 के स्ट्राइक रेट से अपने नाम किये हैं। इस बीच उन्होंने 8 शतक व 15 अर्धशतक भी जड़े हैं।

#1 विराट कोहली

Ent

भारतीय कप्तान विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ बन चुके हैं। कोहली आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता ही उन्हें बड़ा खिलाड़ी बनाती है। उन्होंने बतौर कप्तान घर से बाहर वनडे मैचों की 33 पारियों में 2102 रन बनाए हैं। ये रन कोहली ने 95.54 की औसत व 98.82 के स्ट्राइक रेट से अपने नाम किये हैं। इस बीच उन्होंने 9 शतक व 9 अर्धशतक भी अपने लगाए हैं।

Get Cricket News in Hindi here

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़