5 खिलाड़ी जिनकी वजह से मुंबई इंडियंस ने जीता था आईपीएल 2013 का खिताब

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस आईपीएल में शामिल एक ऐसी टीम है, जिसने इस लीग में एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुंबई की टीम ने जिन चार सीजनों में आईपीएल का खिताब जीता, उन सभी में टीम की कप्तानी भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास ही थी।

मुंबई इंडियंस ने अपना पहला खिताब साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के हराकर जीता था, इसके बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2015 में भी चेन्नई सुपर किंग्स को ही हराकर खिताब जीता था। जबकि साल 2017 में मुंबई इंडियंस ने पुणे की टीम को हराकर खिताब जीता था और इसके बाद मुंबई ने आईपीएल 2019 यानी पिछले सीजन में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को ही फाइनल मैच में हराया और चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

आपको बता दें कि जब से मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के पास आई, उसके बाद से ही टीम ने सफलता के झंडे गाड़े। साल 2013 में खेले गए आईपीएल की शुरुआत में टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग के हाथ में थी लेकिन बीच सीजन से ही रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बना दिया गया था और उसके बाद ही टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें : IPL Records - 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक लगाया है

हालांकि आज हम आपको मुंबई इंडियंस के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर टीम को साल 2013 में पहली बार चैंपियन बनाया था।

#5 दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक

जिन खिलाड़ियों की वजह से मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में आईपीएल का खिताब जीता था, उनमें एक नाम है कोलकाता नाइटराइडर्स के मौजूदा कप्तान दिनेश कार्तिक का, जिन्होंने उस सीजन में मुंबई की ओर से लाजवाब प्रदर्शन किया था। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2013 में मुंबई की ओर से 19 मैचों में 124 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी और कुल 510 रन बनाए थे। जिसमें 2 अर्धशतक के अलावा 12 छक्के और 14 चौके भी शामिल थे।

#4 लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस की ओर से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आईपीएल में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। मलिंगा ने अभी तक आईपीएल में 122 मैचों में 170 विकेट हासिल किए है। जबकि साल 2013 में मुंबई को चैंपियन बनाने में मलिंगा का अहम रोल था। उन्होंने उस सीजन में 17 मैचों में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 7.16 के इकॉनमी रेट से कुल 20 विकेट झटके थे। जिसने मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

#3 मिचेल जॉनसन

मिचेल जॉनसन
मिचेल जॉनसन

इस लिस्ट में तीसरा नाम है ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज रहे मिचेल जॉनसन का, जिन्होंने 2013 के सीजन में लाजवाब प्रदर्शन किया था और पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से 17 मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे। मिचेल जॉनसन ने अपने शुरुआती सीजन में ही 7.17 के इकॉनमी रेट से कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे और साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 108 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 39 रन भी बनाए थे और अपनी टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया था।

#2 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने एक कप्तान के रूप में आईपीएल में जितनी सफलता हासिल की है, उसे देखते हुए यह बात भी सुनने को मिली थी कि भारतीय टीम की कप्तानी भी रोहित शर्मा को दे देनी चाहिए। क्योंकि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चार बार आईपीएल का चैंपियन बनाया और पहली बार जब उनके हाथ में कप्तानी आई, तो उन्होंने साल 2013 में बल्ले से अहम योगदान भी दिया। उस सीजन में रोहित शर्मा ने 19 मैचों में 131 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 538 रन बनाए थे।

#1 किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस को चार बार आईपीएल का चैंपियन बनाने में वेस्टइंडीज के आलराउंडर खिलाड़ी किरोन पोलार्ड का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 148 मैचों में 2755 रन बनाने के साथ ही 56 विकेट भी झटके हैं। जबकि आईपीएल 2019 में भी किरोन पोलार्ड ने बल्ले और गेंद दोनों से लाजवाब प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस सीजन में 18 मैचों में 149 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 420 रन बनाए थे, तो इतने ही मैचों में 10 विकेट भी अपने नाम किए थे और अपनी टीम को चैंपियन बनाया था।

Quick Links