Cricket Records 2019: 8 बड़े रिकॉर्ड जो विराट कोहली ने इस साल अपने नाम किए 

Gunjan
विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के लिए ये साल बेहद खास रहा है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं एक खिलाड़ी के तौर पर कोहली का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा। विराट ने इस साल कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की जो हर खिलाड़ी के लिए हासिल कर पाना आसान नहीं होता।

विराट की शानदार कप्तानी का ही असर है कि टीम इंडिया मौजूदा समय में आईसीसी की टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर बनी हुई है। इस साल भारतीय टीम ने एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। जिसका एक बड़ा श्रेय कोहली की कप्तानी को जाता है। आइये डालते हैं एक नज़र उन रिकॉर्ड्स पर जो कोहली ने इस साल अपने नाम किये हैं।

1. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

विराट कोहली की कप्तानी में भले ही भारत वर्ल्ड कप 2019 जीत ना पाया हो। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर विराट का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में शानदार रहा था। कोहली ने वर्ल्ड कप में 10 मुकाबलों में 443 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली ने 6 अर्धशतक भी जड़े थे, और 6 में से 5 अर्धशतक उन्होंने लगातार बनाए थे। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

2. किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

वनडे क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम था। जिन्होनें इंग्लैंड के खिलाफ 39 मुकाबलों में 5 शतक जड़े थे। जिसको इस वर्ष कप्तान विराट कोहली ने तोड़ा। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मुकाबले खेलते हुए 9 शतक जड़े हैं। जिसमें से 7 शतक उन्होंने कप्तान के तौर पर लगाए हैं।

3. भारत के बने सबसे सफल टेस्ट कप्तान

विराट की कप्तानी में भारत की टेस्ट टीम ने इस साल कई कीर्तिमान तोड़े हैं। जबकि एक कप्तान के तौर पर कोहली ने भी अपने आप को साबित किया। इस साल कोहली धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल कप्तान बने। धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। जिसमें टीम इंडिया ने 27 टेस्ट जीत थे। जबकि कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 33 टेस्ट जीत चुकी है।

टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड

विराट कोहली

4. टेस्ट में 250 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए कोहली ने इस साल कप्तान के तौर नाबाद 254 रन बनाए थे। विराट टेस्ट की एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले कप्तान बने। इसके अलावा टेस्ट एक कप्तान के तौर पर कोहली का 50वां मैच था। 50वें टेस्ट मुकाबले में दोहरा शतक लगाने वाले कोहली दुनिया के दूसरे कप्तान बने थे। इससे पहले ये कमाल न्यूजीलैंड के कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (274) ने 2013 में किया था।

5. सात दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

विराट कोहली ने पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक लगाया था। इसी दोहरे शतक को मिलाकर कोहली के नाम टेस्ट में कुल 7 शतक हो गए थे। भारत की ओर से अब तक किसी भी बल्लेबाज ने सात दोहरे शतक नहीं लगाए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग के नाम था। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम टेस्ट में 6-6 दोहरे शतक थे।

सीमित ओवर क्रिकेट रिकॉर्ड

विराट कोहली

6. 222 वनडे पारियों में 11 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

इस साल विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 222 पारियों में ये आंकड़ा पार किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 276 में ये कमाल किया था। इसके अलावा कोहली इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 21,000 रन सिर्फ 433 पारियों में पूरे कर लिए। सचिन को इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 473 पारियां लगी थीं।

7. तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन

इस वर्ष विराट कोहली ने कुल 47 (11 टेस्ट, 26 वनडे,10 टी20) मुकाबले खेले थे। जिसमें उन्होंने 2455 रन बनाए हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

8. कप्तान के तौर पर वनडे में पूरे किये 4000 रन

विराट कोहली इस साल बतौर कप्तान एकदिवसीय क्रिकेट में 4000 रन पुरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। कोहली ने ये आंकड़ा महज 63 पारियों में हासिल कर लिया। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Quick Links