शाहिद अफरीदी के जन्मदिन पर उनकी उम्र को लेकर ट्विटर पर फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने ट्विटर के जरिेए फैंस का आभार जताया जिन्होंने उनको जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि शाहिद अफरीदी के ट्वीट के बाद उनकी उम्र को लेकर ट्विटर पर कई फैंस ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कई वेबसाइट पर शाहिद अफरीदी की उम्र 41 साल बताई गई है, हालांकि अफरीदी ने अपने ट्वीट में खुद को 44 साल का बताया है। वहीं अपनी ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने बताया था कि उनका जन्म 1975 में हुआ था। इसके बाद फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए हैं।

शाहिद अफरीदी के ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी उम्र को लेकर ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी। कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तो कई फैंस ने ट्रोल भी किया।

शाहिद अफरीदी के जन्मदिन पर उनकी उम्र को लेकर ट्विटर पर फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें: आईपीएल का आयोजन सिर्फ 6 शहरों में कराने को लेकर 3 प्रमुख टीमों ने जताई आपत्ति

ये भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता