इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन फॉलोवर का आंकड़ा पार करने वाले पहले एशियाई बने विराट कोहली 

Nitesh
विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में विराट कोहली जबरदस्त खेल दिखाते हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी इस वक्त सबसे ज्यादा है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली को काफी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसी वजह से उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन फॉलोवर का आंकड़ा पार करने वाले पहले एशियाई शख्स बन गए हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप-40 लोगों की एक लिस्ट जारी हुई और विराट कोहली इस लिस्ट में अकेले एशियाई हैं। इसके अलावा वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र क्रिकेटर भी हैं। किसी और क्रिकेटर के इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोवर्स नहीं हैं। जबकि 75 मिलियन फॉलोवर हासिल करने वाले विराट कोहली दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं।

इंस्टाग्राम पर जिस सेलिब्रेटी को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है, वो युवेंटस और पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो के इंस्टा पर 238 मिलियन फॉलोवर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर म्यूजिशियन और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे हैं जिनके 199 मिलियन फॉलोवर हैं। तीसरे नंबर पर हॉलीवुड स्टार "द रॉक" जॉनसन हैं जिनके 194 मिलियन इंस्टा फॉलोवर हैं। विराट कोहली की अगर बात की जाए तो इस लिस्ट में वो 29वें नंबर पर हैं।

विराट कोहली खेल जगत के बहुत बड़े ब्रांड हैं

आपको बता दें कि विराट कोहली ना केवल क्रिकेट जगत बल्कि अन्य स्पोर्ट्स में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनको दुनियाभर से लोग फॉलो करते हैं। दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर के साथ उनकी तस्वीरें भी आई हैं। विराट कोहली ना केवल एक प्लेयर हैं, बल्कि अपने आप में एक बहुत बड़ा ब्रांड भी हैं। इंस्टाग्राम पर एक-एक पोस्ट के लिए उन्हें काफी पैसे मिलते हैं। अक्सर कोहली इंस्टा के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इस वक्त आईपीएल खेलने के लिए वो दुबई में हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने मुझे बताया था कि कमलेश नागरकोटी भारत के बेस्ट फील्डर्स में से एक हैं - केकेआर सीईओ

Quick Links

Edited by Nitesh