विराट कोहली ने शेन वॉर्न को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा मैं स्तब्ध हूं

South Africa v India - First Test
South Africa v India - First Test

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Wanre) के निधन पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने दुख जताया है। उन्होंने शेन वॉर्न को अपनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके निधन से वो स्तब्ध हैं।

मोहाली टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन के खेल से पहले विराट कोहली ने वॉर्न को याद किया। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा,

पिछली रात हमें शेन वॉर्न के निधन की दुखद खबर मिली। जीवन कितना अनिश्चित है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि महज 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। वो काफी जल्द हमें छोड़कर चले गए। अभी भी हमें विश्वास नहीं हो रहा है। मुझे मैदान से बाहर भी उन्हें जानने का मौका मिला था। वो एक अलग तरह का करिश्मा मैदान में लेकर आते थे। आप जब भी उनसे बात करते थे तो उनके अंदर गेम को लेकर वो जज्बा देखने को मिलता था। वो बिल्कुल स्पष्ट रूप से अपनी बात कहते थे। एक किंग की तरह उन्होंने अपना जीवन बिताया। मैं काफी भाग्यशाली हूं कि उन्हें जानने का मौका मिला। मेरे लिए वो महानतम स्पिनर थे। जीवन काफी अनिश्चित है, इसलिए हमें हर एक मौके को जीना चाहिए। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुझे पता है कि उनके लिए ये कितनी मुश्किल की घड़ी है। उन्हें पूरा सपोर्ट है।

शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को 52 साल की उम्र में संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर वर्ल्ड क्रिकेट सदमे में है। हर कोई शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दे रहा है।

Quick Links