एम एस धोनी के संन्यास पर विराट कोहली ने किया इमोशनल ट्वीट

Nitesh
विराट कोहली  और एम एस धोनी
विराट कोहली और एम एस धोनी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एम एस धोनी के संन्यास पर एक इमोशनल ट्वीट किया है। विराट कोहली के ट्वीट से पता चलता है कि धोनी के संन्यास की वजह से वो काफी भावुक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने धोनी को काफी करीब से देखा है और मैं उनके सामने सिर झुकाता हूं।

विराट कोहली ने एम एस धोनी के संन्यास के बाद ट्वीट किया और कहा, हर क्रिकेटर का सफर एक ना एक दिन जरुर समाप्त होता है। लेकिन इसके बावजूद जब किसी शख्स के आप इतने करीब होते हैं और वो जब ये फैसला लेता है तो आप इमोशनल हो जाते हैं। आपने इस देश के लिए जो भी किया है वो हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।'

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने अनोखे अंदाज में एम एस धोनी को दिया ट्रिब्यूट, कहा 19 तारीख को टॉस पर मिलते हैं

विराट कोहली ने दूसरे ट्वीट में लिखा, जो प्यार और सम्मान मुझे आपसे मिला वो हमेशा मेरे पास रहेगी। दुनिया ने आपकी कामयाबी देखी है और मैंने आपको जाना है। इतना सबकुछ देने के लिए धन्यवाद कप्तान।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डालते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया और संन्यास की घोषणा भी कर दी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए कप्तानी के अलावा बेस्ट फिनिशर की भूमिका भी निभाई।

विराट कोहली को एम एस धोनी ने कप्तान के तौर पर ग्रूम किया

एम एस धोनी ने 2017 में कप्तानी छोड़ दी और उसके बाद विराट कोहली कप्तान बने। एम एस धोनी ने विराट कोहली को कप्तानी के दौरान अहम सलाह दिए और उन्हें ग्रूम किया। जब भी विराट कोहली मुश्किल में दिखते थे तो वो धोनी से सलाह जरुर लेते थे और धोनी उनकी काफी मदद करते थे। यही वजह है कि आज एम एस धोनी के संन्यास पर विराट कोहली इतने भावुक हैं।

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी को जितनी शानदार विदाई दी जाए उतनी कम है - आकाश चोपड़ा

Quick Links