रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की
रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह कोई न कोई रिकॉर्ड बनाते ही रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय कप्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब कुल 477 छक्के हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ विंडीज के क्रिस गेल का नाम है। क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 553 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम शाहिद अफरीदी का है जिनके 476 छक्के हैं। ब्रेंडन मैकलम ने 398 और मार्टिन गप्टिल ने 379 छक्के जमाए हैं। इसी इफ्तार से चलते रहे तो रोहित शर्मा जल्दी ही क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे।

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पूरन का मानना था कि बारिश के कारण पिच में थोड़ी नमी होगी। हम इसका फायदा उठाने के लिए गेंदबाजी करेंगे। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर की जगह संजू सैमसन को खिलाने के निर्णय लिया गया। उनके अलावा अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया।

पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने धाकड़ शुरुआत की। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय भागीदारी की। रोहित शर्मा 16 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 24 रनों की पारी खेली।

Quick Links