वर्ल्ड कप 2019: SL vs IND मैच के बाद अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के- अपडेटेड आंकड़े 

Ankit
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

विश्व कप का 44वां मैच श्रीलंका और भारत के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 264 का स्कोर बनाया। अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार शतक लगाया।

जवाब में भारत ने रोहित शर्मा और केएल राहुल की शतकीय पारी की बदौलत यह लक्ष्य 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल किया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

अंक तालिका

अंक तालिका
अंक तालिका

भारत ने श्रीलंका के ऊपर आसान जीत हासिल की और अंक तालिका में खुद को शीर्ष पर स्थापित किया। भारतीय टीम ने 9 मैचों में 15 अंक हासिल किये। दूसरी तरफ श्रीलंका ने छठे स्थान पर अपने सफर पर विराम लगाया।

ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दस रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर रही।

सर्वाधिक रन

सर्वाधिक रन
सर्वाधिक रन

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 103 रन बनाकर इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके नाम इस विश्व कप में 8 मैचों में 647 रन हैं। दूसरी तरफ डेविड वॉर्नर ने दक्षिण के खिलाफ 122 रन बनाए। वॉर्नर के नाम 9 मैचों में 638 रन हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः शाकिब अल हसन और आरोन फिंच हैं।

सर्वाधिक विकेट

सर्वाधिक विकेट
सर्वाधिक विकेट

मिचेल स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट लिए और इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके नाम 9 मैचों में 26 विकेट हैं। शनिवार के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट लिए और इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके नाम 8 मैचों में 17 विकेट हैं।

यह भी पढ़ें:

तुम चैंपियन नहीं बन सकते अम्बाती रायडू

सर्वाधिक छक्के

सर्वाधिक छक्के
सर्वाधिक छक्के

रोहित शर्मा 14 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में शीर्ष पर इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन हैं। उनके नाम 9 मैचों में 22 छक्के हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर आरोन फिंच हैं, उनके नाम 18 छक्के हैं। गेल के नाम 12 छक्के हैं, वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links