एंग्री बर्ड्स के अलावा पांच ऐसे ऑनलाइन गेम्स जो आपको खेलने चाहिए

Enter caption

वीडियो गेम्स सिर्फ बच्चों ही नहीं बल्कि हर उम्र की पसंद बन गए हैं। मल्टीमीडिया मोबाइल आने के बाद इनकी पहुंच और बढ़ गई है। अगर बात ऑनलाइन गेमिंग की करें तो एंग्री बर्ड्स को शामिल न करना बेईमानी होगी। एंग्री बर्ड्स अब तक के सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गेम्स में से एक बन गया है। कम समय में ही इसने इतनी प्रसिद्धि हासिल कर ली कि इसकी फ्रेंचाइजी ने इस पर एक एनिमेटेड फिल्म बनवा दी, जो खूब पसंद की गई। इसके अलावा एंग्री बर्ड्स से मिलते-जुलते कई प्रोडक्ट्स भी मार्केट में उतार दिए गए, जो बच्चों के फेवरेट बने हुए हैं। एंग्री बर्ड्स गेम बनाने वाली रोवियो एंटरटेनमेंट अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर इसके नए वर्जन्स और सीक्वल लेकर आ रही है। अगर आप भी एंग्री बर्ड्स के दीवाने हैं तो इसे जरूर पढ़ें। हम एंग्री बर्ड्स से मिलते जुलते उन मजेदार पांच ऑनलाइन गेम्स के बारे में बताएंगे, जिनको खेलकर आपको खूब मजा आने वाला है।

एंग्री एलियंस

यह भी एंग्री बर्ड्स की तरह निशाना लगाने वाला गेम है। हालांकि, इस ऐक्शन पजल गेम में आपको एलियंस पर निशाना लगाना होगा है। गेम में एलियंस की एंट्री होने के बावजूद यह आपको एंग्री बर्ड्स जैसा ही प्रतीत होगा। इसको बनाने का मकसद गेम की वास्तविकता को कायम रखते हुए गेमर्स को रोमांच के अगले पड़ाव तक ले जाना है। इसमें एलियंस को मारने के लिए आप गुलेल को खींचकर निशाना लगाएंगे। इसमें डिफिकल्टी के कई स्तरों को चुना जा सकता है।

सीज हीरो

यह खेलने में एंग्री बर्ड्स जैसा लगेगा लेकिन है उससे काफी अलग। इसमें आपको टारगेट करने के लिए कोई पक्षी, एलियन या मछली नहीं बल्कि पत्थर मिलेंगे, जिसको फेंककर आपको सामने खड़े स्ट्रक्चर को ध्वस्त करना है। यह काफी मजेदार गेम है। जैसे-जैसे आप इसकी स्टेज पार करते जाएंगे, वैसे-वैसे कम पत्थरों से स्ट्रक्चर को ध्वस्त करने की चुनौतियां मिलती जाएंगी। उस स्ट्रक्चर के अंदर दुश्मन होंगे, जिन्हें आपको इमारत ढहाकर खत्म करना है, तभी आप दूसरे चरण में जा सकते हैं। यह गेम देखने में काफी आकर्षक है।

एंग्री फिश

इसे एंग्री बर्ड्स के सबसे अच्छे रूपांतरण के लिए जाना जा सकता है क्योंकि इसके ग्रैफिक्स और खेलने का तरीका काफी बेहतर है। यहां पर खेल पानी के अंदर खेला जाता है, जहां मछलियों से बॉक्स या चेयर पर खड़ी मुर्गियों पर निशाना लगाना होता है। यह गेम एंग्री बर्ड्स के साधारण गेम्स से कुछ कठिन है।

कट द रोप 2

यह गेम अपने पहले गेम कट द रोप की सफलता के बाद नए किरदार के साथ आया है। यह एक्शन और रणनीति से खेला जाने वाला गेम है। हालांकि, एंग्री बर्ड के लिए भी आपको रणनीति बनानी पड़ती है, जिसके बाद आप एक्शन लेते हैं और आगे की स्टेज में पहुंच पाते हैं। इसमें एक छोटा राक्षस होता है, जिसे आपको रस्सियों और गुब्बारों पर लटकी कैंडी खिलानी होती है। यह एक दिलचस्प खेल हैं, जिसे आप महीनों तक खेल सकते हैं।

एंग्री फिंचेज

इसे आप एंग्री बर्ड्स गेम का दूसरा रूप भी कह सकते हैं। इनमें गुस्सैल छोटी चिड़िया होंगी, जिनको गुलाल में फंसाकर निशाना लगाते हुए सामने खेतों में लकड़ी के बॉक्स के अंदर या बाहर खड़े लोगों को खत्म करना है। यह एक साधारण एनिमेटेड और एंग्री बर्ड्स का वैकल्पिक रूप है। इसमें आप निशाना लगाकर खूब मजे कर सकते हैं। यह खेल निशानेबाजी, लक्ष्य अभ्यास और रणनीति बनाने का एक बेहतरीन नमूना है।