Free Fire MAX vs COD Mobile: दोनों बैटल रॉयल गेम्स में क्या अंतर है?

Free Fire MAX vs COD Mobile दोनों बैटल रॉयल गेम्स में क्या अंतर है?
Free Fire MAX vs COD Mobile दोनों बैटल रॉयल गेम्स में क्या अंतर है?

Free Fire Max दुनिया का प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम बन गया है। क्योंकि, Garena के डेवेल्पर्स ने खिलाड़यों को काफी आकर्षित चीज़ें प्रदान की है। इस गेम के एक मैच में कुल 50 प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं और इसका एक मैच लगभग 15 मिनट तक चलता है।

COD (Call of Duty) एक अनोखा बैटल रॉयल गेम है। जो खिलाड़ियों को हाई-लेवल के फीचर्स प्रदान करता है। इस गेम के एक मैच में 100+ प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं। यह गेम काफी लम्बे समय तक चलता है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX vs COD Mobile: दोनों बैटल रॉयल गेम्स में क्या अंतर है बताने वाले हैं।


Free Fire MAX vs COD Mobile: दोनों बैटल रॉयल गेम्स में क्या अंतर है?

#1 - गेमप्ले

COD (Call of Duty) लोड-ऑउट (Image Via COD)
COD (Call of Duty) लोड-ऑउट (Image Via COD)

इन दोनों बैटल रॉयल गेम के फीचर्स की तुलना करना काफी मुश्किल है। क्योंकि, Free Fire Max त्वरित गेम है और COD Mobile अपने अनोखे फीचर्स के कारण प्रसिद्व है।

Free Fire Max में एक गेम पूरा करने में काफी कम समय लगता है। हालांकि, COD Mobile में सर्वर थोड़ा बड़ा होने के कारण समय ज्यादा लगता है।

COD MObile में एक मैच में खिलाड़ियों के संख्या 100 होती है। हालांकि, Free Fire Max में खिलाड़ियों की सँख्या 50 ही होती है जो काफी कम समय में समाप्त हो जाते हैं। इसलिए, अधिकांश प्लेयर्स फ्री फायर बैटल रॉयल गेम को प्रायिकता ज्यादा देते हैं।


#2 - गेम मोड

Free Fire Max बेहद सारे मोड्स (Image Via Free Fire Max)
Free Fire Max बेहद सारे मोड्स (Image Via Free Fire Max)

Free Fire Max खिलाड़ियों को अनोखे फीचर्स प्रदान करता है। इन-गेम मनोरंजन करने के लिए बेहद सारे मोड्स का ऑप्शन उपलब्ध है। प्लेयर्स अपनी पसंद से किसी भी मोड को डाउनलोड करके खेल सकता है। इसमें सबसे ज्यादा दर्शक बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड मोड खेलना पसंद करते हैं।

COD Mobile में भी खिलाड़ियों के लिए अनेक मोड्स उपलब्ध है। जैसे टीम डैथ मैच, फ्रंटलाइन, डोमिनेशन, सर्च एंड डिस्टोरी, गन गेम, स्नाइपर, और बैटल रॉयल आदि।


#3 - ग्राफिक्स

youtube-cover

Free Fire Max के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को ULTRA HD ग्राफिक्स प्रदान करते हैं। इसके आलावा अन्य फीचर्स में काफी आकर्षित है। जिन्हें इन-गेम जाकर आनंद ले सकते हैं।

COD में भी बेहतर ग्राफिक्स है। ये खिलाड़ियों को महंगे डिवाइस में काफी मनोरंजन प्रदान करता है।