SA vs AUS Dream11 Team Prediction (2nd T20), आज के मैच के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स और प्लेइंग 11 अपडेट - Feb 23rd, 2020

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहले टी20 में हारने के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम सीरीज में पिछड़ गई है। हिसाब बराबर करने का इरादा रखते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम रविवार को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के सामने मैदान पर होगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 107 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार फॉर्म दर्शाई है। इस पराजय से मेजबान टीम की चिंताएं बढ़ गई है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम को इस मैच को यह मैच जीतना अहम होगा।

कंगारू टीम ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए पहले ही मैच में परचम लहराते हुए मेजबान टीम पर दबाव बनाया है। इस आर्टिकल में ड्रीम इलेवन प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स के बारे में जानकारी दी गई है। आप भी अपनी टीम चुनने के लिए इनका प्रयोग कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम

दक्षिण अफ्रीका

क्विंटन डी कॉक (कप्तान), फाफ डू प्लेसी, रैसी वैन डर डुसेन, टेम्बा बवुमा, फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, वेन बिजलोन, जेजे स्मट्स, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगीडी, बीजोर्न फार्च्यून, एनरिक नॉर्टजे, डेल स्टेन।

ऑस्ट्रेलिया

आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, डेविड वॉर्नर, स्टीम स्मिथ, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, मिचेल मार्श, मैथ्यू वेड, झाय रिचर्डसन, सीन एबोट, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, पैट कमिंस, एडम जाम्पा।

अंतिम ग्यारह के बारे में अपडेट

दक्षिण अफ्रीका

पहले मैच में पराजय के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम में दो बदलाव हो सकते हैं। हेनरिक क्लासेन की फिटनेस भी चिंता का विषय है। जेजे स्मट्स की जगह टेम्बा बवुमा टीम में लौट सकते हैं। उनके आने से ऊपर क्रम की जगह भरेगी और डू प्लेसी को नीचे खेलना होगा। तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर के रूप में फेहलुकवायो को ही तरजीह मिल सकती है। दक्षिण अफ्रीका मजबूत प्लेइंग एकादश मैदान पर उतारने का प्रयास करेंगे।

संभावित एकादश: डी कॉक, बवुमा/स्मट्स, डू प्लेसी, वैन डर डुसेन, बिजलोन, फेहलुकवायो, रबाडा, स्टेन, शम्सी, एनगीडी।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बेहतरीन जीत दर्ज की है तथा एश्टन एगर ने हैट्रिक लेकर धमाका किया है इसलिए प्लेइंग इलेवन में छेड़छाड़ की गुंजाइश नजर नहीं होगी। कंगारू चाहेंगे कि उसी टीम के साथ मैदान पर जाकर दूसरा मैच जीतने के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमाया जाए। पिछले मैच वाले सभी खिलाड़ी मैदान पर नजर आ सकते हैं।

संभावित एकादश: वॉर्नर, फिंच, स्मिथ, मैथ्यू वेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, कमिंस, रिचर्डसन, जाम्पा।

मैच डिटेल

दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20

23 फरवरी, 2020, शाम 6 बजे (भारतीय समय)

सेंट जॉर्ज पार्क, पोर्ट एलिजाबेथ

पिच रिपोर्ट

पोर्ट एलिजाबेथ की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। गेंदबाजों के लिए भी कुछ मदद होने की सम्भावना है। मैच आगे बढ़ेगा, वैसे पिच धीमी भी होगी, इससे बल्लेबाजों को शॉट लगाने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 170 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, DREAM11 टिप्स

विकेटकीपर- पिछले मैच में रन बनाने में असफल रहने के बाद भी कप्तान डी कॉक इस स्थान के लिए पहले विकल्प हैं। मैथ्यू वेड भी एक दावेदार हैं।

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर सीरीज में बढ़िया शुरुआत करने में नाकाम रहे हैं लेकिन अब भी पहली पसंद हैं। इनके अलावा वैन डर डुसेन और फाफ डू प्लेसी भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। स्टीव स्मिथ और डेविड मिलर भी बेहतर विकल्प माने जा सकते हैं।

ऑल राउंडर- मिचेल मार्श गेंद और बल्ले से मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। उनके अलावा फेहलुकवायो भी प्रमुख हैं और एश्टन एगर का पिछले मैच में प्रदर्शन देखते हुए उन्हें भी नकारा नहीं जा सकता।

गेंदबाज- डेल स्टेन फिट हैं और दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजी की धूरी उन्हें माना जाता है, उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क भी मुख्य दावेदार हैं। एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन के साथ दक्षिण अफ्रीका से तबरेज शम्सी भी एक अहम दावेदार हैं।

कप्तान- डी कॉक पहले छह ओवर में तेज रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ भी मुख्य दावेदारों में से हैं। डेल स्टेन भी एक विकल्प हैं।

DREAM11 Team Prediction

Fantasy Suggestion #1

क्विंटन डी कॉक, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, रैसी वैन डर डुसेन, फाफ डू प्लेसी, मिचेल मार्श, एंडिल फेहलुकवायो, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

कप्तान- क्विंटन डी कॉक, उपकप्तान- डेविड वॉर्नर।

Fantasy Suggestion #2

क्विंटन डी कॉक, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, फाफ डू प्लेसी, डेविड वॉर्नर, एश्टन एगर, मैथ्यू वेड, डेल स्टेन, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, तबरेज शम्सी।

कप्तान- क्विंटन डी कॉक, उपकप्तान- स्टीव स्मिथ।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma