FAU-G की गूगल प्ले स्टोर पर बदली कंटेंट रेटिंग्स, आया बड़ा बदलाव

FAU-G
FAU-G

FAU-G (Fearless and United Guards) की कंटेंट रेटिंग पहले गूगल प्ले स्टोर पर 16 के ऊपर थी। इसके बावजूद अब इसमें कुछ बदलाव कर दिए गए हैं। कुछ हफ्ते पहले nCORE Games ने प्री-रजिस्ट्रेशन की घोषणा की थी। इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और शुरुआती 24 घंटे में ही एक मिली प्री-रजिस्ट्रेशन हो गए थे।

गेम की घोषणा प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिबेट अक्षय कुमार द्वारा सितंबर महीने के शुरुआती दिनों में हुई थी। इसके साथ ही दशहरा के समय गेम का टीजर सामने आया था। इसके बाद वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।

FAU-G की गूगल प्ले स्टोर पर कंटेंट रेटिंग बदली

कंटेंट रेटिंग्स से ऐप को उपयोग करने के लिए लोगों को उम्र के अनुसार जानकारी मिल जाती हैं। ये इन-गेम कंटेंट में कई चीज़ों पर निर्भर करता है।

जब प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुई थी, तब FAU-G की कंटेंट रेटिंग 16 के ऊपर थी। इसका अर्थ था कि गेम में काफी हिंसा देखने को मिलेगी। इसके बावजूद अब इसमें बदलाव करके इसे तीन कर दिया गया है।

youtube-cover

हालांकि, रेटिंग्स से खिलाडियों को ये साफ नहीं होता कि ये ऐप किन उम्र के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। FAU-G असल में भारतीय सैनिकों के असली संघर्षों पर आधारित होता है। इसके साथ ही इस गेम से लोगों को काफी ज्यादा ज्ञान मिलेगा। इसके साथ ही गेम की 20% कमाई भारत के वीर ट्रस्ट को दी जाएगी।

इस गेम के रिलीज होने में काफी ज्यादा समय लग रहा है। इसके साथ ही अबतक उन्होंने गेमप्ले को लेकर ज्यादा चीज़ों की जानकारी नहीं दी हैं। खैर, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गयी है। ऐसे में कुछ ही समय भी लोगों को इस शानदार गेम्स का अनुभव लेने का मौका मिल जाएगा। इसके साथ ही nCORE Games लगातार अपडेट्स भी लाता रहेगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile India vs FAU-G: दोनों गेम्स में क्या अंतर होगा?

Edited by Ujjaval E-Sports