ये हैं फुटबॉल के 10 सबसे खतरनाक कट्टरपंंथी फैंस..!

#2 Lazio(Irriducibles)

lazio

इटली के मशहूर खिलाड़ी पॉलो डी कैनियो ने Lazio क्लब के फैंस को दुनिया के सबसे ज्यादा हाथापाई करने वाले फैंस का दर्जा दिया था। हालांकि पॉलो खुद भी अपने जरूरत से ज्यादा उत्साहित जश्न के लिए जाने जाते थे। 1990 में ये फैंस का ग्रुप बना। उस समय के तानाशाह Benito Mussolini भी क्लब के प्रशंसकों में से एक थे, जिसके चलते इसके सपोर्टरों का मिलिट्री से खास जुड़ाव था। इस कल्ब के कट्टरपंथी प्रशंसक अक्सर विपक्षी टीम के फैंस से हाथापाई करने के लिए जाने जाते हैं। लाजियो का कट्टर प्रतिद्वंद्वी क्लब AS Roma के फैंस का व्यवहार भी काफी गुस्सेल है। यही कारण है कि अक्सर दोनों टीम के बीच में फील्ड पर खेला गया मैच इतना प्रसिद्ध नहीं होता है, जितना फील्ड के बाहर दोनों के फैंस के बीच का संघर्ष हो जाता है। ये हुड़दंगी फैंस, गैर नाजी प्रशंसकों के विरुद्ध, अपनी आतंकी हरकतों के लिए भी बदनाम हैं। 2012 में टॉटनहैम के सपोर्ट में आए उसके फैंस पर लाजियो के इन कट्टरपंथियों ने एक क्लब में हमला कर दिया था। इस खूनी संघर्ष में कई फैंस को अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। हाल ही में इन्हीं फैंस ने महमान टीमों पर नस्लभेदी टिप्पणियां की थीं। ऐसी टिप्पणी वो अपने टीम के खिलाड़ियों के लिए भी करते रहते हैं। इन ही गतिविधियों के चलते लाजियो, इटली ही नहीं, दुनिया के सबसे नापसंद किए जाने क्लब में से एक है।

Edited by Staff Editor