गुरुवार को यूएफा चैंपियंस लीग के ग्रुप स्टेज के ड्रॉ का एलान मोन्कको में हुआ। उम्मीद है कि इस सीजन का सबसे बडा मैच ग्रुप सी की टीमों बार्सिलोना और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ देखने को मिलेगा। मैनचेस्टर सिटी के वर्तमान कोच पैप गार्डियोला बार्सिलोना के साथ 2009 और 2011 में बतौर कोच टाइटल जीत चुके हैं। जब वो बायर्न के कोच थे तो उनका सामना बार्सिलोना के साथ 2015 के सेमीफाइनल में हुआ था। चैंपियंस लीग के ग्रुप स्टेज में टोटल 8 ग्रुप हैं, हर एक ग्रुप में 4-4 टीमें है। ग्रुप डी में भी अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां बायर्न म्युनिख का सामना पिछली बार के रनर अप एटलेटिको मैड्रिड के साथ होगा। पिछली बार की चैंपियन रियाल मैड्रिड के ग्रुप में बॉर्शिया डॉर्टमंड, स्पोर्टिंग लिस्बन, लीगिया वारशॉ हैं। प्रीमियर लीग की और 3 टीमों को आसान ड्रॉ मिले हैं। आर्सेनल को पेरिस सैंट जर्मेन के साथ रखा गया है। प्रीमियर लीग चैंपियन चैंपियन लैस्टर सिटी को एफसी पोर्टो के साथ ग्रुप में रखा गया है। चैंपियंस लीग के ग्रुप स्टेज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। जहां सभी टीमें अंतिम 16 में पहुंचने की कोशिश करेंगी। चैंपियंस लीग का फाइनल 3 जून 2017 को खेला जाएगा।
Group A | Group B | Group C | Group D |
पेरिस सैंट जर्मेन | बैनफिका | बार्सिलोना | बायर्न म्यूनिख |
आर्सेनल | नैपोली | मैनचेस्टर सिटी | एटलेटिको मैड्रिड |
एफसी बासेल | डायनमो कीव | बॉर्शिया मैगलबाक | पीएसवी आइंडहोवन |
ल्यूडोगोरेट्स रैजगार्ड | बेसीकास | कैल्टिक | रोस्तोव |
Group E | Group F | Group G | Group H |
CSKA मॉस्को | रियाल मैड्रिड | लैस्टर सिटी | यूवेंटस |
बायर लीवरकुसेने | बॉर्शिया डॉर्टमंड | एफसी पोर्टो | सैविला |
टॉटनहेम हॉटस्पर्स | स्पोर्टिंग लिस्बन | क्लब ब्रूग | ल्योन |
एस मॉनाको | लीगिया वारशॉ | एफसी कॉपनहेगन | डिनेमो जाग्रेव |