स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार

Enter caption

दुनिया के स्टार फुटबॉलरों में गिने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो कभी अपने हेयर स्टाइल तो कभी अपनी माशूकाओं को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने का विषय कुछ और है। दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर रोनाल्डो ने दुनिया की सबसे महंगी कार खरीद ली है। मार्का के अनुसार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार बुगाटी ला वोइतूर नोइर खरीदी है, जिसका सिर्फ एक ही मॉडल बना है। बुगाटी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। हालांकि, कुछ वजहों से उसने यह खुलासा नहीं किया है कि बुगाटी ला वोइतूर नोइर को क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ही खरीदा है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो में महंगी कारों को लेकर गजब की दीवानगी है। उन्हें महंगी कारें बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी बुगाटी की कारें ज्यादा पसंद हैं। रोनाल्डो ने पिछले साल बुगाटी चिरोन को खरीदने के लिए 2.15 मिलियन पाउंड खर्च किए थे पर अब पता चला है कि उन्होंने दुनिया की एक और सबसे महंगी कार खरीदी है। बुगाटी ला वोइतूर नोइर की कीमत बिना टैक्स जोड़े 11 मिलियन यूरो यानी करीब 12.5 मिलियन डॉलर या 87 करोड़ रुपये बताई जा रही है। टैक्स जोड़ने के बाद इसकी कीमत 16.7 मिलियन यूरो यानी कि 133 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Enter caption

बुगाटी ने हाल ही में अब तक की सबसे महंगी कार बुगाटी ला वोइतूर नोइर लॉन्च की थी। बुगाटी के इस मॉडल को 1930 में बनी बुगाटी सी-57 एससी को नए डिजाइन और फीचर के साथ लॉन्च किया था। इसे बुगाटी के संस्थापक अटोर बुगाटी के बेटे जीन बुगाटी ने डिजाइन किया था। इस कार को कंपनी ने अपने 110वें स्थापना दिवस पर लॉन्च किया था। इसे यूनीक बनाने के लिए कार का सिर्फ एक ही मॉडल तैयार किया गया। रोनाल्डो के पास एस्टन मार्टिस, लेम्बोर्गिनी, रोल्स रॉयस जैसी कई महंगी और स्टाइलिश कारों का संग्रह है। यह कार 8.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डब्ल्यू 6 इंजन द्वारा संचालित है। यह सुंदर कार शून्य से 100 किमी. किमी. रफ्तार महज 2.4 सेकंड में तय कर सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 420 किमी. प्रति घंटा है।

Edited by निशांत द्रविड़