ISL 2016: ग्रुप स्टेज के मुकाबलों से बेहतरीन 11 खिलाड़ी

RB: सन्देश झिंगन (केरला ब्लास्टर)

आईएसएल के पहले सीजन में सन्देश झिंगन उभरते हुए युवा खिलाड़ी बने थे। अरोन हग की जगह इस सीजन में सन्देश ने सेंटर बैक की भूमिका में खेले थे। उनकी वापसी के बाद वह राईट-बैक की भूमिका में फिर आ गये थे। झिंगन ने दोनों भूमिकाओं में केरला के डिफेन्स को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने 14 मुकाबलों में 25 टैकल, 15 इंटरसेपशन और 17 एरियल डुएल्स किये हैं। CB: सेड्रिक हेन्ग्बर्ट (केरला ब्लास्टर) 36 वर्ष के फ़्रांसिसी खिलाड़ी करेला ब्लास्टर के डिफेन्स की जान हैं। इसके अलावा वह खतरे को बहुत जल्द समझ जाते हैं। उन्होंने 31 एरियल डुएल्स इस सीजन में किया है। जो सबसे ज्यादा है। सभी मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 25 इंटरसेपशन और 30 टैकल अपने नाम किये हैं। इसके अलावा 2 गोल करने में भी वह अहम भूमिका में रहे हैं। CB: लुसियन गोइअन (मुंबई सिटी) मुंबई टीम के चट्टान माने जाने वाल लुसियन ने इस सीजन में अपनी टीम की दिक्कतों को काफी हद तक कम किया है। उन्होंने टैकल करने में कभी कोई कोताही नहीं बरती है। उन्होंने मुंबई के बेहतरीन प्रदर्शन में अहम योगदान दिया है। हेन्गबर्ट के साथ मिलकर गोइअन ने कमाल की साझेदारी निभाई है। इस रोमानियाई खिलाड़ी ने इस सीजन में 67 टैकल, 31 इंटरसेपशन और 25 डुएल्स किये हैं। LB: सौविक चक्रबर्ती (दिल्ली डायनोमोस) इस बार दिल्ली के अटैक को मजबूती देने वालों में से एक खिलाड़ी सौविक चक्रबर्ती भी हैं। मोहन बगान अकादमी के प्रोडक्ट सौविक ने इस सीजन में दिल्ली को तब मजबूती प्रदान की है। जब विपक्षी टीम गोल करने के कोशिश में रही है। सौविक ने 58 टैकल और 31 प्रभावशाली इंटरसेपशन किये हैं।

Edited by Staff Editor