ISL 2017-18: मुंबई सिटी ने एटीके को आसानी के साथ 2-1 से हराया

Rahul

इंडियन सुपर लीग में आज एटीके और मुंबई सिटी के बीच मुकाबला खेला गया। कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रिरांगन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को मेहमान टीम मुंबई सिटी ने 2-1 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में 7वें स्थान पर बरक़रार है और हार के बाद एटीके अभी भी 8वें स्थान पर काबिज है। मैच के पहले हाफ में मेहमान टीम मुंबई ने एटीके पर शिकंजा कसना शुरू किया और पहले हाफ के 32वें मिनट में टीम ने मैच का पहला गोल किया। यह गोल मार्सियो रोजारियो ने मुंबई की तरफ से कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ की समाप्ति पर मेहमान टीम मुंबई 1-0 से आगे रही। पहले हाफ में 1-0 से पिछड़ने के बाद एटीके ने मुकाबले में शानदार वापसी की और मैच के 47वें मिनट में पहला गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर किया। एटीके की तरफ से यह गोल बिपिन सिंह ने किया। कुछ समय बाद मुंबई ने 53वें मिनट में दूसरा गोल कर एटीके के खिलाफ 2-1 की मजबूत बढ़त बना ली। मुंबई की तरफ से मैच का दूसरा गोल राफा जोर्डा ने किया। मेहमान टीम मुंबई ने अंत तक अपना दबदबा कायम रखा और मैच को 2-1 से अपने नाम किया।