ISL 2017: एफसी पुणे सिटी ने मुंबई सिटी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया

Rahul

इंडियन सुपर लीग के आज खेले गए मुकाबले में एफसी पुणे सिटी ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हरा दिया। पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए इस रोमांचित मुकाबले के आखिरी पलों में पुणे ने गोल दाग कर यह मुकाबला अपने नाम किया। मुंबई टीम ने शुरुआत से ही घरेलू टीम पुणे पर दबाव बनाया, जिसके कारण उन्होंने मैच के 15वें मिनट में बलवंत सिंह की मदद से पहला गोल किया। पहले हाफ तक मुंबई ने पुणे के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई हुई थी लेकिन दूसरा हाफ शुरू होते ही पुणे ने मुंबई पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मैच के 74 वें मिनट में पुणे को पनेल्टी के रूप में पहला गोल मिला, जिसे टीम के फॉरवर्ड ख़िलाड़ी एमिलियानो अल्फारो ने किया। दूसरे हाफ तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था लेकिन मैच के एक्स्ट्रा टाइम में एमिलियानो अल्फारो ने दूसरा गोल कर पुणे टीम को मुंबई के खिलाफ जीत दिला दी।

Edited by Staff Editor