भविष्य की ड्रीम फुटबॉल टीम : 2020 में ऐसी होगी विश्व के बेहतरीन एकादश

david de gea

फीफा विश्व कप 2018 में होने वाला है। वहीं दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों ने 2017 का स्वागत किया है। इस साल भी फुटबॉल खेल प्रेमियों के लिए कुछ खास नहीं बदलने जा रहा, क्योंकि लियोनेल मैसी और क्रिस्टियानों रोनाल्डो अब भी फुटबॉल की दुनिया में बादशाहात कायम रखे हुए हैं। 2020 में मैसी 33 और रोनाल्डो 35 साल के हो जाएंगे, पर ऐसी बहुत कम उम्मीद है कि 2020 में उनकी बादशाहत को कोई चुननौती दे सकेगा। रोनालडो और मैसी के अलावा इस समय ऐसे कई नामी खिलाड़ी हैं जिन्हें शायद ही 2020 में किसी तरह की चुनौती मिलेगी। ये 11 खिलाड़ी 2020 ड्रीम टीम का हिस्सा हैं। गोलकिपर - डेविड डे गिया डेविड डे गिया जब पहली बार इंग्लैंड खेलने के लिए पहुंचे, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि वो सबसे मुश्किल माने जाने प्रीमियर लीग में टीक पाएंगे। हालांकि, उन्होंने थोड़ा समय लिया, खेल की बारिकियां सीखी और आज दुनिया के बेहतरीन गोलकीपरों में से एक हैं। प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन में उन्होंने महत्वपूर्ण मुकाबलों में गोल बचाकर अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को कई अंक दिलाये। 26 साल के इस स्पेनिश खिलाड़ी ने खतरनाक क्रॉस शॉट और विपक्षी खिलाड़ियों के आमने-सामने वाले मुकाबले में भी बॉल को गोलपोस्ट में जाने से रोका है। उनकी सबसे खास बात ये है कि वह बॉल को अपने शरीर से रोकने में भी डरते नहीं है। बॉल के सामने आते ही उस पर झपटा मार देते हैं। डेविड मैनचेस्टर के लिए पिछले कुछ समय से सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। वो लगातार तीन बार प्लेयर ऑफ द सीज़न का पुरस्कार जीत चुके हैं। लीवरपुल के फिलिपे कुटिनो का परफेक्ट शॉट को गोल होने से रोक सकते हैं, तो आप समझ ही सकते हैं क्यों उन्हें दुनिया में बेहतरीन गोलकीपरों में से एक माना जाता है। उल्लेख – माननीय श्री जन ओबलक राइट बैक - हेक्टर बेलेरिन hectre bellerin 2014 में ऑर्सेनल क्लब से पदार्पण करने वाले हेक्टर बेलेरिन को राइट-बैक का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने अपने पिछले दो साल के खेल में काफी सुधार किया है। हेक्टर के पास रफ्तार और अटैक का शानदार मेल है। अटैक के समय हेक्टर कुछ करतब दिखाने से भी नहीं घबराते है। इन्हीं करतबों की मदद से वो विपक्षी टीम के गोलपोस्ट तक पहुंच जाता है। इसके साथ ही उसने बॉल को रफ्तार के साथ अपने काबू में रखने की महारत भी हासिल कर ली है। अपने साथ खिलाड़ियों को गोलपोस्ट के सामने बॉल पास करने में हेक्टर संयम से काम लेता है। भले ही मैदान पर उतरने वाली पहली टीम में हेक्टर शामिल न रहता हो, लेकिन उसके डिफेंसिव कला ने उसे क्लब का महत्वपूर्ण सदस्य बना दिया है। हेक्टर के शुरुआती कैरियर पर नजर डाले तो पता चलता है कि टीम में उसकी जगह भी पक्की नहीं रहती थी। लेकिन अब वो बेहतरीन डिफेंडरों में से एक है। 21 साल के हेक्टर को अपने कैरियर में एक लंबा सफर तय करना है। लेकिन 2020 में ये युवा खिलाड़ी एक चमकता सितारा होगा, इसके सारे लक्षण नजर आ रहे हैं। उल्लेख – माननीय श्री डेनी कारवाजल सेन्ट्रल बैक – रफेल वराने raphael varane रफेल वराने के खेल की सबसे खास बात ये है कि मैदान पर उनका प्रभाव साफ नजर आता है। फ्रेन्च क्लब लेन्स से उसने कैरियर की शुरुआत की। खेल के शुरुआती दिनों में ही उसके बेहतरीन फुटबॉलर बनने के लक्षण नजर आने लगे थे। इस समय रफेल रियल मैड्रिड के लिए खेलता है। मैड्रिड में उसे सेरगियो रामोस और पेपे के साथ खेलने का मौका मिला। इनके साथ खेलने से उसका खेल और निखर के सामने आया। हवा में अगर फुटबॉल हो तो उसे रफेल से अच्छा कोई नहीं खेल सकता। विपक्षी टीम के खिलाड़ी को रोकने के मामले में रफेल निडर और मजबूत है। धैर्य, खेल की समझ और बुद्धिमानी से खेलना उसे बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग करती है। एकाग्रता की कमी और कमजोर फ्लेट फुट का इस्तेमाल उसके खेल पर कभी-कभी अपना प्रभाव डालते है, लेकिन उसके अंदर बेहतरीन फुटबॉलर बनने की भूख उसे इससे समस्या को पार करने में मदद करेगी। खेल में उसकी रणनीति विपक्षी खिलाड़ियों को अक्सर परेशान करती है, जो कि उसे एक बेहतरीन डिफेंडर बनाती है। फुटबॉल के मौजूदा दौर में सेन्ट्रल-बैक पोजिशन का खेल में महत्वपूर्ण स्थान है। रफेल को बॉल को फोरवर्ड ले जाने में काफी मजा आता है। फोरवर्ड पर पहुंचते ही उसे मालूम है कि कैसे सटीक पास अपनी साथी खिलाड़ी को देना है। 23 साल के रफेल में ये ही सब खासियत उसे दूसरों से अलग करती है। अगले तीन साल में वो दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच बेस्ट अटैकर बनकर उभरेगा इसमें कोई शक नहीं है। उल्लेख – माननीय श्री मारक्वीनोज़ सेन्ट्रल बैक - डेनिएल रुगानी daniele rugani डेनिएल रुगानी को भविष्य में इटली टीम के मजबूत डिफेंस का सदस्य माना जा रहा है। ये उसकी काबिलियत को दिखाता है। डेनिएल को कभी-कभार ही जुवेंटस एफसी की पहली टीम में जगह मिलती है, लेकिन टीम के साथ महत्वपर्ण सदस्य के रूप में शामिल है। इम्पोली में रैंक बिगड़ने के बाद उसकी प्रगति में थोड़ी रुकावट जरुर आई है, पर ये थोड़े समय की बात लगती है कि डेनिएल पहली टीम के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में जाने जाएंगे। वह एक बेहतरीन डिफेंडर है, जो कि अपने फुट का सही इस्तेमाल करना जानता है। मैच खेलते वक्त ये इटालियन अपनी बुद्धिमता का परचिय बखूबी देता है। डेनिएल को आक्रामक टेक्लर के रूप में जाना जाता है, जो कि गंभीर चुनौतियों से घबराता नहीं है। जहां उसे टैकल की जरुरत नहीं होती, उसे वह छोड़ देता है। 21 साल की छोटी सी उम्र उसने अपनी जिद और बेहतरीन खेल से सभी को प्रभावित किया है। डेनिएल की हाईट 6.3 फीट है, जिसका फुटबॉल में बखूबी इस्तेमाल करना वो जानता है। अपनी पोजिशन से खेलते हुए हर तरह की चुनौती से निपटना जानता है। उसकी ये काबिलियत टीम के डिफेंस को और पुख्ता करती है। बॉल को अपने कंट्रोल में रखना जानता है, जो कि उसे रफेल से अलग करती है। अगर उसकी कमियों के बारे बात करे तो फिल्ड में उसकी स्पीड अच्छी नहीं है। बावजूद इसके खेल की समझ और आने वाले खतरे को पहले ही भांप लेना उसे बाकि डिफेंडरों से अलग करती है। डेनिएल के टैलेंट में किसी को कोई शक नहीं है। आने वाले तीन साल में वह डिफेंस मामले में उभरता सितारा है। उल्लेख - माननीय श्री कुर्त जऊमा लेफ्ट बैक – डेविड अलाबा david alaba डेविड अलाबा तकनीकि रूप से ठोस है। उसे फिल्ड के किसी भी कोने में खिला लो, वो हर जगह बड़े आराम से खेलता है। ये खासियत उसे मौजूदा दौर का बेहतरीन खिलाड़ी बनाती है। उसकी बहुमुखी प्रतिभा और अत्यधिक समझ ने डेविड को विश्व का बेस्ट लेफ्ट बैक खिलाड़ी बनने में मदद की है। इस ऑस्ट्रियन खिलाड़ी ने समझदारी के साथ ताकत और तकनीक की मदद से दूसरे लेफ्ट बैक खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। उसकी ताकत और तेजी डिफेंडर का रोल निभाने में पूरी मदद करती है। अपनी गलतियों से जल्दी उबरकर फिर से पूरे जोश के साथ मैदान में खेलना, उसके डिफेंस क्षमता को और बढ़ा देते हैं। फॉरवर्ड में आते ही वह विपक्षी टीम के लिए खतरा बन जाता है। वह अपने लेफ्ट फुट से शॉट मार सकता है, और ठीक उसी समय आगे बढ़कर रास्ता काटते हुए राइट फुट से शॉट खेल सकता है। तेजी से आगे बढ़ते हुए वह किसी समय भी रुककर बॉल पास कर सकता है। डेनिएल को रुककर खेलने के लिए जाना जाता है, जहां वह जांच और देखकर अपने साथी खिलाड़ी का आने का इंतजार करता है। साथी खिलाड़ी के आने के बाद ही वह अपना दूसरा मूव बनाता है। उसके खेलने के तरीके को देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है, क्योंकि रफ्तार में माहिर डेविड के खेल में समय जैसे रुक सा जाता है। 24 साल में वो अपने समकालीन खिलाड़ियों से ज्यादा निपुण है। उसका खेल देखकर आपको महसूस हो सकता है कि बेस्ट अभी आना बाकी है। 2020 में वह एक बेस्ट डिफेंडर बनकर उभरेगा इसकी पूरी उम्मीद है। उल्लेख – माननीय श्री लेविन कुरजावा सेंट्रल मिडफिल्डर – पॉल पोगबा paul pogba पॉल पोगबा पिछले साल मंहगे खिलाड़ियों में से एक रह चुके हैं। 2016 में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने जब उसे जुवेंटस से खरीदा था तब वो सबसे महंगा खिलाड़ी था। पिछेल दो-तीन सालों में इस फ्रेंच खिलाड़ी ने अपने आपको विश्व के बेहतरीन बॉक्स टू बॉक्स मिडफिल्डर खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है। मैनचेस्टर ने इस खिलाड़ी को अपने क्लब में शामिल करते वक्त बैंक बैंलेंस को भी नजरअंदाज कर दिया था। पॉल संपूर्ण मिडफिल्डर है, जिसके पास चकमा देने के बहुत सारे दांव है। एक मिडफिल्डर के तौर पर वो बहुत तेज है, बावजूद इसके वह जानता है कि कब सही पास करना है। वह अद्भुत रूप से शक्तीशाली है। अपनी शारीरिक रचना का बखूबी इस्तेमाल बॉल को कंट्रोल करने में लगाता है, और बॉल को अपने कब्जे से छूटने नहीं देता है। 23 साल के इस खिलाड़ी को अभी बहुत कुछ सिखाना है, और सबसे अच्छी बात ये है कि उसके पास समय की कोई कमी नहीं है। अब ये कुछ सालों की बात है कि वह विश्व के बेस्ट मिडफिल्डरों में से एक होगा। उल्लेख – माननीय श्री मार्को वेराटी एनगोलो कांते n'golo kante चेल्सिया टीम के खिलाफ खेलते हुए कोई खिलाड़ी 30 गज में बॉल लेकर गिर जाये तो समझ जाना चाहिए कि कांते का डिफेंस था। कांते की तकनीक उसे मौजूदा दौर की हर टीम की जरुरत बना देती है। वह निःसंदेह एक मेहनती खिलाड़ी है जो कि टीम की जान बन चुका है। बिना थके खेलने की उसकी ताकत टीम की सफलता का राज है। पिछले सीजन के उसके आंकड़े ये बताते हैं कि वह कोई अधुरा कार्य नहीं करता है। चुनौतियों को स्वीकार करना तो जैसे उसकी आदत बन चुकी है। उसने औसतन 4.7 टैक्ल्स प्रति खेल और 4.2 इंटरसेप्शन्स प्रति खेल किया, प्रीमियर लीग में उसने इस मामले में दूसरे खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ दिया था। उसके खेल की मदद से लाइसेस्टर सीटी ने यादगार खिताबी जीत हासिल की है। कांते की डिफेंसिव क्षमता हमेशा से ही प्रसिद्ध रही है। इस सीज़न चेल्सिया से खेलते हुए उसके ऑफेंसिव खेल में काफी निखार आया है। उसके खेलते वक्त ऐसा लगता है कि टीम 12 खिलड़ियों के साथ खेल रही है। स्टेमिना तो जैसे उसमें खत्म ही नहीं होती, 90 मिनट के खेल में कांते एक ही रफ्तार से बॉल का पीछा करते हुए नजर आता है। शारीरिक रूप से वह भले ही विपक्षी खिलड़ियों को न डरा पाता हो, पर कांते को पता है कि उसकी जिम्मेदारी क्या है, जिसे वह बखूबी निभाता है। हर टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की जरुरत होती है जो विपक्षी टीम के अटैक को बार-बार रोक सके, 25 साल के इस खिलाड़ी को ये बखूबी करना आता है। उल्लेख – माननीय श्री रेनाटो सांचेज राइट विंगर – एनटोइन ग्रिजमैन Antoine Griezmann पिछले कुछ सीज़न में एनटोइन ग्रिजमैन निर्दयी जीत की मशीन बनकर उभरा है। उसका टीम में होना ही जीत को लगभग तय कर देता है। बेलॉन डी’ओर लिस्ट में वह रोनाल्डो और मैसी के बाद तीसरे नंबर पर रहे थे। अब बस कुछ समय की ही बात है कि वो इस अवार्ड पर भी अपना कब्जा जमा लेगा। इस फ्रेंच फॉर्वड खिलाड़ी ने गोल करने में महारत हासिल कर ली है। बॉल पर उसकी पकड़ जादुई तरीके से रहती है। बॉल अगर उसकी ओर आ रही होती है तो उसे काबू करने में ज्यादा समय नहीं लगाता है। एनटोइन की रफ्तार अच्छी है, जिसका इस्तेमाल वह विपक्षी टीम के डिफेंडरों को छकाने में करता है। एक बार उसने डिफेंडरों को छका दिया तो समझो गोल पक्का। बॉल जब उसके पास होती है, तो वह एक शिकारी की तरह होता है, जिसका ध्यान सिर्फ शिकार पर होता है। पिछले कुछ समय में एनटोइन ने विपक्षी टीम के डिफेंडरों को परेशान करते हुए गलती करने पर मजबूर किया है। अपने छोटे कद का फायदा वह डिफेंडरों को छकाने में इस्तेमाल करता है। छकाते वक्त भी बॉल पर उसका कंट्रोल बेहतरीन होता है। एनटोइन अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना जानता है। उसके लिए बेलॉन डी’ओर खिताब बस कुछ समय की बात लगती है। 2020 तक उसकी उम्र 28 साल हो जाएगी, ये उम्र एक फुटबॉलर की जिंदगी में कैरियर के हिसाब से अहम मोड़ मानी जाती है। उसके फैन्स को पूरी उम्मीद है कि वह 2020 में फुटबॉल की दुनिया पर राज करेगा। उल्लेख – माननीय श्री आउसमैन डेमबेले अटैकिंग मिडफिल्डर – नेयमार neymar नेयमार ब्राजील फुटबॉल की जान बन चुका है। बहुत कम समय में उसने काफी लंबा सफर तय कर लिया है। उसने पुष्का अवार्ड के साथ दुनिया के बेहतरीन फुटबॉल क्लब में खेलने का मुकाम हासिल कर लिया है। इसके साथ ही उसने मैसी के साथ खेलने का गौरव भी प्राप्त किया है। वह अद्भुत रूप से एक बेहतरीन फुटबॉलर बनता जा रहा है। 24 साल की उम्र में वह एक बड़ा स्टार बन चुका है। नेयमार ने लगातार अपनी कौशलता और गुणवत्ता का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया है, जो चीज उसे दूसरों से अलग करती है, वह है उसका स्टाइल। नेयमार अपने स्टाइल से कभी समझौता नहीं करता है। उसके बेहतरीन ट्रिक और फिल्क से उसे परिभाषित किया जा सकता है। हालांकि, नेयमार की अपने विरोधी टीम के खिलाफ मुखर फुटवर्क के लिए आलोचना भी होती है। बावजूद इसके, ये ब्राज़िल्यन जानता है कि फुटबॉल को एक खूबसूरत खेल क्यों कहा जाता है। एक अटैकिंग मिडफिल्डर के उसके अंदर सारे गुण है। नेयमार अपनी इच्छा के अनुसार सहयोग, गोल और खेल का बनाता है। बॉल के साथ उसका नियंत्रण और संपर्क दूसरों से एकदम जुदा है। उसकी सबसे खास बात ये है कि वह दोनों पैर से गोल मारने की क्षमता रखता है। फुटबॉल की शुरुआत से ही एक ब्राज़िल्यन खिलाड़ी हर दशक में चमचमाता सितारा रहा है। इस दशक में नेयमार ब्राज़िल्यन सितारों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। मौजूदा समय में वह ‘द बेस्ट’ न हो, लेकिन उसकी शुरुआत हो चुकी है। उल्लेख – माननीय केविन डे ब्रुयेने लेफ्ट विंगरईडन हेजर्ड eden hazard ईडन हेजर्ड ने मौजूदा दौर में खुद को बेस्ट विंगर के रूप में स्थापित कर लिया है। डिफेंडर के सामने ड्रिबल करना हो या डेंजर जोन के अंदर घुसना उसके लिए सब आसान है। लक्ष्य को हासिल करना बेल्जियन ड्रिबल मास्टर के लिए दूसरा स्वभाव बन गया है। पिच पर वह अपने प्रदर्शन से अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहता है। सिर्फ गोल और सहयोग से ही नहीं, उसकी खेलने की शैली भी उसे विश्व के दूसरे विंगरों से अलग करती है। चेल्सिया में उसने प्रीमियर लीग का टाइटल दिलवाकर अपना लोहा मनवा लिया है। पिछले सीज़न में उसका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन इस सीज़न में अपने फॉर्म से धमाल मचा रहा है। खराब फॉर्म के बाद वापसी करना ईडन जैसे खिलाड़ी के ही बस की बात है। इससे उसकी मजबूत मानसिकता का पता चलता है। उसकी पहेलीदार दौड़, बुद्धिमता, चालबाजी और अचूक पास को देखते ही बनता है। सितारों से भरी टीम में अपनी जगह बनाना भी आसान काम नहीं है। 2020 में उसकी उम्र 28 साल होगी। एक अटैकिंग खिलाड़ी के लिए आम तौर पर ये महत्वपूर्ण समय होता है। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा 2020 में ईडन विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीन में शामिल हो सकता है। उल्लेख – माननीय श्री एंथोनी मार्शल स्ट्राईकर – मार्कस रेशफोर्ड marcus rashford 2016 साल में इंग्लिश स्ट्राइकर मार्क रेशफोर्ड के खेल मे अद्भुत रूप से प्रगति हुई, जिसके हम गवाह बने। मैनचेस्टर यूनाइटेड सीनियर लेवल पर उसे मौका वेने रूनी और एंथोनी मार्शल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद मिला। अपने पहले ही मैच में दो गोल मारकर वह सुर्खियों में आ गया था। प्रीमियर लीग में भी दो गोल करके उसने धमाकेदार शुरुआत की। तीसरे गोल में उनका सहयोग रहा, जिससे मैनचेस्टर ने आर्सनल को 3-2 से हराया। इसके बाद मार्क ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीसरे नंबर पर अटैक करते समय उसकी बहुमुखी प्रतिभा सामने आती है। आधा मौका भी बने तो उसे गोल करने में मार्कस माहिर है। मैदान पर कहां और कब पहुंचना है, और क्या करना है, उसे अच्छे से पता होता है। ये खासियत उसे समकालीन खिलाड़ियों से अलग करती है। घुमावदार भागकर वह अपने लिए खाली जगह बनाता है। तेज गति और अपने हुनर से अक्सर विरोधियों को मात देने में वो माहिर है। शानदार संतुलन के साथ उसके पास फुर्तीले पैर भी हैं। इन सबके साथ एक चतुर फुटबॉल दिमाग, जो उसे आगे बढ़ने में मदद कर रहा है। शारीरिक रूप से मजबूत न होना उसकी एक बड़ी कमजोरी है। याद रहे कि रोनाल्डो भी जब फुटबॉल में आये थे, तब वो भी दुबले-पतले टीनऐजर ही तो थे। मार्कस की उम्र सिर्फ 19 साल है। पूरी उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में वो जेलेटन इब्राहिमोविक के मार्गदर्शन और बेहतर होते चले जाएंगे। उल्लेख – माननीय श्री पॉलो डाइबाला सारे खिलाड़ी ड्रीम टीम में शामिल हो चुके हैं। खिलाड़ियों का फॉर्मेशन उनकी ताकत के हिसाब से 4-2-3-1 होगा। डी गिया के गोलकीपर रहते हुए छोटी गलतियों की गुंजाइश नहीं रहेगी। सेंट्रल डिफेंस में कमान संभालेंगे रफेल और डेनिएल और फुल बैक डिफेंस की कमान हेक्टर और डेविड के हाथों में होगी। मिडफिल्डर कांते मिडफिल्ड पर मोर्चा संभालेंगे, जो कि बॉक्स टू बॉक्स मिडफिल्डर पोगबा को आगे बढ़ने में मदद करेंगे। अटैक की जिम्मेदारी ईडन, नेयमार और एनटोइन की होगी। मार्कस इस त्रिमूर्ति का सेंट्रल फॉरवर्ड पर साथ देंगे। अगर ये ड्रीम टीम मैदान पर उतरती है तो अच्छे-अच्छों की हालात खराब होना लाज़मी है।