क्रिस्टियानो रोनाल्डो को महान बनाने वाले 5 कारण

1
मैसी के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता
2

जब दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच कोई प्रतियोगिता आयोजित होती है, तो वह पल ही खास बन जाता है। दोनों खिलाडियों की हमेशा ही एक—दूसरे से तुलना की जाती है। समय—समय पर दोनों को एक—दूसरे का दुश्मन भी बतलाया जाता है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर एक—दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। एक रिकॉर्ड बनाता है, तो दूसरा उसे तोड़ देता है। यह सिलसिला साल—दर—साल से चलता आ रहा है। नीचे दोनों की रिकॉर्डों की तुलना की गई है। अवॉर्ड रोनाल्डो मैसी फीफा का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 4 बार 5 बार यूरोप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 3 बार 3 बार लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 3 बार 6 बार ला—लीगा में सबसे ज्यादा गोल 3 बार 3 बार वर्ल्ड टीम आॅफ द इयर 10 बार 10 बार यूईफा टीम आॅफ द इयर 11 बार 8 बार उपर की तालिका स्प्ष्ट दर्शाती है कि कैसे दोनों एक—दूसरे को चुनौतियां देते रहे हैं। दोनों के बीच इसी प्रतिद्वंद्विता देखकर दर्शक रोमांचित हो जाते है। साथ—ही—साथ वे दुविधा में भी पड़ जाते हैं कि किसको समर्थन दिया जाये। दोनों खिलाडी जब संयास लेंगे तब निश्चित ही दुनिया के करोड़ों प्रशंसक दुखी होंगे। लोगों को दोनों की बीच इस जंग को सभ्य तरीके से परिभाषित करना चाहिए, जिससे उनके बीच यह प्रतिद्वंद्विता दोनों को प्रसिद्ध बनाये।