Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जिनका उपयोग करके आप सही तरह से हेडशॉट्स लगा सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई कैरेक्टर का सही तरह से उपयोग करते हुए फायदा उठा सकता है। कई लोग सही तरह से हेडशॉट नहीं लगा पाते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में सही तरह से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।

नोट: Free Fire इस समय भारत में बैन है। आपको इसी कारण MAX वर्जन खेलना चाहिए।


Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जिनका उपयोग करके आप सही तरह से हेडशॉट्स लगा सकते हैं

5) Moco

youtube-cover

Moco के पास Hacker's Eye नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से आपको सिर्फ 2 सेकंड्स के लिए विरोधी की जगह पता चल जाती है। आप इसकी मदद से सोच-समझकर हेडशॉट लगा सकते हैं।


4) Shirou

youtube-cover

Shirou के पास Damage Delivered नाम की ताकत है। इसकी मदद से विरोधी की जगह कुछ सेकंड के लिए पता चल जाती है। आप पहले शॉट पर 50% तक ज्यादा डैमेज दे सकते हैं। यह चीज़ 80 मीटर के अंदर काम करती है। अगर आप सिर पर हमला करते हैं तो फिर आसानी से विरोधी की बुरी हालत हो सकती है।


3) Dasha

youtube-cover

Dasha कैरेक्टर के पास Partying On नाम ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से गिरने पर 30% तक डैमेज कम होता है और रिकवरी टाइम 60% तक कम हो जाता है। इसके साथ ही गन का रिकोईल भी कम होता है और आपको हेडशॉट लगाने में फायदा मिलता है।


2) D-Bee

youtube-cover

Free Fire MAX में आपको D-Bee कैरेक्टर की मदद से फायदा हो सकता है। फायरिंग करते समय आपकी मूवमेंट स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ जाती है। इसे आप चलते-चलते अच्छी तरह निशाने लगा सकते हैं और हेडशॉट के चांस बढ़ जाते हैं।


1) Laura

youtube-cover

Free Fire MAX में Laura का उपयोग करते हुए आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकते हैं। इस कैरेक्टर की Sharp Shooter नाम की ताकत से आप स्कोप खोलने पर एक्यूरेसी को 10% तक बढ़ा सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports