Free Fire MAX में 5 गन कॉम्बिनेशन्स जिन्हें रैंक मैचों के लिए उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में रैंक मैचों का नतीजा एक अहम किरदार निभाता है। अगर आपको ज्यादा मैच जीतना है तो बेहतर गन कॉम्बिनेशन होना अहम चीज़ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम रैंक मोड के लिए 5 जबरदस्त गन्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में 5 गन कॉम्बिनेशन्स जिन्हें रैंक मैचों के लिए उपयोग किया जा सकता है

5) Charge Buster + G36

youtube-cover

Charge Buster असल में Free Fire MAX की एक जबरदस्त गन है। इस गन का डैमेज और रेंज दोनों अच्छी है। इसी वजह से क्लोज रेंज में अच्छा विकल्प रहेगी। इसके साथ G36 को उपयोग किया जा सकता है। यह मिड और लॉन्ग रेंज में सही तरह से स्पोर्ट करेगी।


4) Desert Eagle + M1887

youtube-cover

Desert Eagle को कमजोर समझा जाता है लेकिन इसका डैमेज शानदार है। इस पिस्टल से कम दुरी में विरोधियों को नॉक किया जा सकता है। साथ ही लॉन्ग रेंज में भी इसे बेहतर तरीके से उपयोग करने से फायदा मिलता है। M1887 शॉटगन का डैमेज काफी ज्यादा है और इसी वजह से आप क्लोज रेंज में इससे ढेरों किल्स निकाल सकते हैं।


3) GROZA + Vector

youtube-cover

Free Fire MAX में GROZA सबसे ताकतवर असॉल्ट राइफल हैं। इसे क्लोज और मिड रेंज में उपयोग किया जा सकता है। साथ ही Vector को साथ रखने के लिए क्लोज रेंज में आपको पराजित करना मुश्किल हो जाएगा। यह कॉम्बिनेशन मिड और क्लोज रेंज प्लेयर्स के लिए है।


2) Woodpecker + UMP

youtube-cover

Woodpecker को Free Fire MAX की सबसे अच्छी मार्क्समैन गन बोलै जा सकता है। इससे लॉन्ग रेंज में फाइट्स जीती जा सकती है वहीं क्लोज रनेज के लिए UMP को अच्छा विकल्प माना जा सकता है।


1) Double AWM

youtube-cover

AWM हर किसी को काफी ज्यादा पंसद आती है क्योंकि इससे आसानी से विरोधी को किल किया जा सकता है। एक साथ दो AWM रखना थोड़ी मुश्किल रहता है लेकिन अगर आप क्लोज रेंज में वन शॉट किल करना जानते हैं तो यह अच्छा विकल्प रहेगा। क्विक स्कोप की मदद से क्लोज और लॉन्ग रेंज दोनों में गन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है क्योंकि सभी को अलग-अलग गन्स भी पसंद आ सकती है।