Free Fire MAX में हॉट-ड्रॉप पर फाइट्स के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कई ऐसी जगहें हैं जहां ढेरों खिलाड़ी लैंड करते हैं और वहां बचना मुश्किल रहता है। हालांकि, कुछ ऐसी गन्स हैं जिनका उपयोग अगर हॉट-ड्रॉप्स पर किया जाए तो काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम हॉट-ड्रॉप्स पर फाइट्स के लिए सबसे 5 बढ़िया गन्स के बारे में बात करेंगे।

नोट: Free Fire भारत में बैन और इसी वजह से आप MAX वर्जन ट्राय कर सकते हैं।


Free Fire MAX में हॉट-ड्रॉप पर फाइट्स के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स

5) G36

youtube-cover

G36 को Free Fire की सबसे नई गन्स में गिना जाता है। इस गन में दो फायरिंग मोड्स हैं और इसी वजह से आप अलग-अलग मौकों पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सबसे अच्छी AR नहीं है लेकिन हॉट-ड्रॉप्स में जरूर फायदा मिल सकता है।


4) Flamethrower

youtube-cover

Flamethrower का डैमेज काफी ज्यादा रहता है और आप आसानी से सभी की बुरी हालत कर सकते हैं। इसी वजह से आपको ज्यादा भीड़ वाली जगह पर Flamethrower का इस्तेमाल करना चाहिए।


3) MINIUZI

youtube-cover

MINIUZI का फायर रेट काफी ज्यादा है और क्लोज रेंज के लिए इसे इस्तेमाल किया जाता है। गन की रीलोड स्पीड भी अच्छी है और इसी वजह से हॉट-ड्रॉप्स पर फाइट के लिए यह अच्छा विकल्प रहेगी।


2) M1887

youtube-cover

हॉट-ड्रॉप पर शॉटगन का इस्तेमाल करने से फायदा मिल सकता है क्योंकि आप कुछ शॉट्स में विरोधियों को ढेर कर सकते हैं। इसके लिए M1887 गन काफी अच्छा विकल्प मानी जाएगी।


1) GROZA

youtube-cover

GROZA को Free Fire MAX की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स में गिना जाता है। इसे उपयोग करके आप आसानी से कुछ बुलेट्स में विरोधियों की नॉक कर सकते हैं। इसी वजह से गन काफी फायदेमंद रह सकती है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर अलग रह सकती है।