Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जो Chrono से काफी बेहतर विकल्प हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में एक समय Chrono सबसे जबरदस्त कैरेक्टर माना जाता था लेकिन अभी यह काफी कमजोर हो गया है। इस कैरेक्टर में कई बदलाव देखने को मिले हैं और यह अपडेट्स के बाद बहुत कमजोर हो गया है। इस आर्टिकल में हम 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जो Chrono से काफी ज्यादा बेहतर है।

नोट: भारत में Free Fire बैन है और इसी वजह से खिलाड़ियों को MAX वर्जन खेलना चाहिए।


Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जो Chrono से काफी बेहतर विकल्प है

5) Hayato

youtube-cover

Hayato कैरेक्टर को Free Fire MAX में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इस कैरेक्टर की मदद से आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। HP लॉस होने पर यह कैरेक्टर उपयोग में आता है।


4) DJ Alok

youtube-cover

DJ Alok के पास Drop The Beat नाम की ताकत है। यह आसानी से Chrono से बेहतर विकल्प माना जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से 5 मीटर के अंदर मौजूद खिलाड़ियों को HP के मामले में फायदा होता है। साथ ही मूवमेंट स्पीड बढ़ती है।


3) Jota

youtube-cover

Jota कैरेक्टर के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर से जब भी नॉक या किल करते हैं तो HP में 10% तक का सुधार होता है।


2) Nairi

youtube-cover

Chrono कैरेक्टर से बेहतर विकल्प Nairi को माना जा सकता है। इसकी मदद से ग्लू वॉल्स को 20% तक रिकवर किया जा सकता है। साथ ही ग्लू वॉल्स पर असॉल्ट राइफल इस्तेमाल करने पर डैमेज बढ़ जाता है।


1) A124

youtube-cover

A124 के पास Thrill Of Battle नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर का उपयोग करने पर 8 मीटर के अंदर मौजूद विरोधी की ताकत काम नहीं करती है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। कई लोगों के लिए Chrono बेहतर विकल्प रह सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports