Free Fire MAX में 3 से ज्यादा का K/D रेश्यो बनाए रखने के लिए 5 चीज़ें जो आपको करनी होगी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में K/D रेश्यो का काफी ज्यादा महत्व रहता है। आप हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन करके रेश्यो को बढ़ा सकते हैं लेकिन यह काम उतना आसान नहीं है। इस आर्टिकल में हम 5 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनका ध्यान रखकर आप K/D रेश्यो बढ़ा सकते हैं।


Free Fire MAX में 3 से ज्यादा का K/D रेश्यो बनाए रखने के लिए 5 चीज़ें जो आपको करनी होगी

1) सेफ जगह पर लैंड करें

youtube-cover

K/D रेश्यो को 3 से ज्यादा रखने के लिए आपको सेफ जगह लैंड करना होगा। अगर आप बहुत सारे खिलाड़ियों के बीच लैंड करेंगे तो किल होंगे के चांस रहेंगे। इससे K/D रेश्यो पर फर्क पड़ता है। आपको सेफ लैंड करना है और बेहतर लूट हासिल करने पर ध्यान देना है।


2) स्नाइपर और मार्क्समैन राइफल्स

youtube-cover

Free Fire MAX में क्लोज रेंज में काफी फाइट्स होती है और इसी वजह से खिलाड़ी लॉन्ग रेंज पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप स्नाइपर और मार्क्समैन गन चलना जान जाएंगे तो फिर किल्स करना काफी आसान रहेगा। आप दूर के खिलाड़ियों को नॉक करके एक्स्ट्रा किल निकाल सकते हैं क्योंकि वहां उतना रिस्क नहीं रहता।


3) रश नहीं करें

youtube-cover

कई खिलाड़ी ज्यादा किल्स करने के लिए रश करना पसंद करते हैं। हालांकि, अगर आप बिना सोचे-समझे रश करेंगे तो नॉक होंगे के चांस रहेंगे। इसी वजह से पुश करने के बजाय सोच-समझकर खेलें और समय आने पर ही फाइट लें।


4) अंत तक सर्वाइव करें

youtube-cover

हमेशा ही अंत तक सर्वाइव करने की कोशिश करें। अगर आप मैच में ज्यादा समय तक बजे रहेंगे तो फिर आपके पास ज्यादा किल्स करने का मौका रहेगा। अगर आप जीत दर्ज कर लेंगे तो फिर फायदा होगा क्योंकि K/D रेश्यो इससे बढ़ेगा।


5) किल कंफर्म करें

youtube-cover

अगर आप एक से ज्यादा खिलाड़ी के साथ फाइट कर रहे हैं और आपने एक खिलाड़ी को नॉक कर दिया तो फिर आप उसे पूरा किल करें। इससे आपका एक किक कंफर्म हो जाएगा। अगर उसका साथी आपको किल भी कर देगा तो आपका किल जरूर कंफर्म हो जाएग।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग हो सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports