Free Fire MAX में 5 चीज़ें जिनका ध्यान रखते हुए आप K/D रेश्यो में सुधार कर सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में खिलाड़ी अपने K/D रेश्यो पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। किल्स करने और मैच से एलिमिनेट होने के रेश्यो को K/D कहा जाता है। कुछ तरीकों से आप इसमें धीरे-धीरे सुधार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनसे आप K/D रेश्यो में सुधार कर सकते हैं।

नोट: Free Fire MAX भारत में उपलब्ध है और इसी वजह से आपको Free Fire की जगह बड़े वर्जन को खेलना चाहिए।


Free Fire MAX में 5 चीज़ें जिनका ध्यान रखते हुए आप K/D रेश्यो में सुधार कर सकते हैं

5) लगातार मूवमेंट करें

youtube-cover

Free Fire MAX में फाइट्स के दौरान कई बाद खिलाड़ी बिना हिले हमला करने की कोशिश करते हैं। इससे विरोधी आपके ऊपर आसानी से निशाना लगा पाता है। इसी कारण आपको मूवमेंट करते हुए हमला करना चाहिए।


4) रश नहीं करें

youtube-cover

रश करने से अक्सर Free Fire MAX में किल होने के डर रहता है। इसके काफी ज्यादा रिस्क होता है और इसी वजह से आपको रश नहीं करना चाहिए। आपको बिना जोखिम उठाए किल्स करने की कोशिश करनी चाहिए।


3) जब जरूरत हो तो सर्वाइव करें

youtube-cover

Free Fire MAX में कई बार खिलाड़ी सर्वाइव करने की कोशिश नहीं करते हैं। हालांकि, अगर कुछ मौकों पर आपको किल्स नहीं मिल रहे हैं तो फिर अंत तक सर्वाइव करने की कोशिश करें। इससे किल्स की संख्या बढ़ जाएगी।


2) घर के अंदर की फाइट्स नहीं लड़ें

youtube-cover

कई बार बिल्डिंग्स के अंदर फाइट्स करने से कन्फ्यूजन हो जाता है और किल्स करने मुश्किल रहते हैं। इसी वजह से आपको बिल्डिंग्स के अंदर की फाइट्स को नजरअंदाज करना चाहिए। इससे आप जल्दी एलिमिनेट नहीं होंगे और ज्यादा समय तक सर्वाइव करेंगे।


1) स्प्रेसर का इस्तेमाल करें

youtube-cover

Free Fire MAX में आपको स्प्रेसर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे विरोधी को आपकी जगह पता नहीं चलेगी और आप आसानी से एक-साथ ज्यादा खिलाड़ियों पर हमला कर सकते हैं। इससे आपका K/D रेश्यो जरूर बढ़ेगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रह सकता है।