Free Fire MAX में 5 ट्रिक्स जिनसे रैंक मैचों में आसानी से हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में रैंक मैचों को काफी पसंद किया जाता है। अगर खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना है तो फिर सिर पर निशाना लगाना एक अच्छी चीज़ रहेगी। हालांकि, यह काम उतना आसान नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल मे 5 ट्रिक्स के बारे में बात करेंगे जिनसे आसानी से हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं।


Free Fire MAX में 5 ट्रिक्स जिनसे रैंक मैचों में आसानी से हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं

5) लॉन्ग रेंज और मिड रेंज में स्कोप का इस्तेमाल करें

youtube-cover

क्लोज रेंज में सोप खोलने का उतना अर्थ नहीं रहता है। खिलाड़ियों को हमेशा ही लॉन्ग रेंज और मिड रेंज में स्कोप खोलना चाहिए। इससे निशाना सही तरह से लगता है और आपके प्रदर्शन में सुधार होता है।


4) टारगेट के रुकने का इंतजार करें

youtube-cover

कई बार विरोधी स्पॉट हो जाते हैं लेकिन वो हिलते रहते हैं। इससे सही तरह से निशाना नहीं लगता है और विरोधी को जगह पता चल जाती है। इसी कारण आपको हमेशा खिलाड़ी के रुकने का इंतजार करना चाहिए और फिर सीधा सिर पर हमला करना चाहिए।


3) सही हथियारों का इस्तेमाल करें

youtube-cover

Free Fire MAX में गन्स का सबसे बड़ा किरदार रहता है। हर गन की अलग ताकत है और इसी वजह से क्लोज रेंज के लिए शॉटगन या SMG को चुना जाता है वहीं मिड और लॉन्ग रेंज के लिए AR और स्नाइपर्स सही विकल्प रहते हैं।


2) ऊँची जगह पर लैंड करें

youtube-cover

Free Fire MAX में हमेशा कोशिश करें कि आप ऊँची जगहों पर हो। इससे सिर पर शॉट्स लगाने के चांस बढ़ जाते हैं क्योंकि सीधा सिर पर एंगल बनता है। इसी वजह से आपको हमेशा ऊँची जगह पर रहना चाहिए।


1) कैरेक्टर्स की ताकत इस्तेमाल करें

youtube-cover

Free Fire MAX में कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं इनसे आपको हेडशॉट्स लगाने में आसानी होगी। Laura और Dasha का इस्तेमाल करते हुए खिलाड़ी सिर पर निशाना लगा पाएंगे। Laura की मदद से एक्यूरेसी बढ़ जाएगी वहीं Dasha से रेकोईल कम हो जाता है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। हेडशॉट्स लगाना आसान नहीं है लेकिन अभ्यास से चीज़ें सुधर सकती है।