Garena Free Fire में क्रिमिनल बंडल के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी 

Image credit: ff.garena.com ff31
Image credit: ff.garena.com ff31

Garena Free Fire विश्व के हर एक कोने में खेले जाने वाला बैटल रॉयल गेम है, जिसे मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। इस गेम के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों के लिए नए अपडेट लाते रहते हैं।

Free Fire का एक गेम लगभग 15 से 20 मिनट तक चलता है, जिसमें हवाई जहाज से कुल 50 प्लेयर्स अपने अनुसार मैप के अंदर किसी भी जगह उतरते हैं। इसके आलावा जो प्लेयर लास्ट तक सर्वाइव करता है, उसका बूयाह होता है।

इन-गेम Free Fire के डेवेल्पर्स कई प्रकार के बंडल्स जोड़ते रहते हैं। इन बंडल्स को सभी प्लेयर्स डायमंड्स का उपयोग करके खरीद सकते हैं। तो आइए इस आर्टिकल में हम Free Fire के अंदर मौजूद सबसे फेमस क्रिमिनल बंडल के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं।


Free Fire में क्रिमिनल बंडल के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire में क्रिमिनल बडंल

Garena Free Fire में कई प्रकार के अनोखे बंडल्स मौजूद है। लेकिन, इन-गेम क्रिमिनल बंडल सबसे ज्यादा प्रसिद्व है, जो सभी खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाते हैं। क्रिमिनल बंडल को सभी प्लेयर्स इन-गेम कभी भी खरीद सकते हैं। इन-गेम ग्रीन और रेड क्रिमिनल ऑउटफिट का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं।

Garena Free Fire में ये सभी क्रिमिनल बंडल सर्वर के आधार पर जोड़े जाते हैं। ये इस समय कुछ सर्वर के लिए उपलब्ध है, और कुछ सर्वर के लिए उपलब्ध नहीं है।


Free Fire में क्रिमिनल बडंल को कैसे खरीद सकते हैं?

ग्रीन क्रिमिनल बंडल
ग्रीन क्रिमिनल बंडल

Free Fire में क्रिमिनल बडंल को प्लेयर्स स्टोर के अंदर रिडीम सेक्शन से खरीद सकते हैं। इसके आलावा Free Fire के सभी प्लेयर्स इन-गेम इवेंट सेक्शन और स्टोर सेक्शन को चैक करते रहें। क्योंकि, डेवेल्पर्स खिलाड़ियों के लिए अनोखे और शानदार बंडल्स इन-गेम जोड़ते रहते हैं।

Free Fire में कल तक OB29 पेच अपडेट जुड़ने वाला है। तो सभी प्लेयर्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस अपडेट में कई सारे अनोखे फीचर्स जुड़ने वाले हैं।

Edited by Sawan E-Sports