भारत में Free Fire Max OB35 अपडेट पेश होने की संभावित तारीख

OB35 की संभावित तारीख (Image Credit : Garena)
OB35 की संभावित तारीख (Image Credit : Garena)

Garena के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को Free Fire Max में अनोखे और प्रभावित करने वाले फीचर्स प्रदान करते रहते हैं। प्रत्येक अपडेट के दौरान आकर्षित करने वाले फीचर्स देखने को मिले हैं। हालांकि, OB34 पेच अपडेट के अनुसार OB35 अपडेट में अनोखे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इन फीचर्स और रिवॉर्ड का इंतजार बैटल रॉयल गेम खेलने वाले प्लेयर्स कर रहे हैं। इस अपडेट को डेवेलपर गेम के अंदर कब तक शामिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम भारत में Free Fire Max OB35 अपडेट पेश होने की संभावित तारीख बताने वाले हैं।


भारत में Free Fire Max OB35 अपडेट पेश होने की संभावित तारीख

youtube-cover

गरेना फ्री फायर मैक्स के डेवेलपर गेम के अंदर क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन समाप्त होने के दूसरे दिन अपडेट प्रदान करते हैं। ये कई पिछले अपडेट को फॉलो करते हुए आ रहे हैं। प्रत्येक बैटल रॉयल गेम खेलने वाले प्लेयर्स OB35 अपडेट को कब तक रिलीज किया जाएगा, की संभावित तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

गेम के अंदर रैंक सीजन 20 जुलाई को समाप्त हो जाएगा, और डेवेलपर 21 जुलाई को OB35 अपडेट शामिल कर सकते हैं।

इस दिन डेवेलपर मैंटनेंस ब्रेक लेते हैं। इस दौरान गेम के अंदर पेच अपडेट शामिल होता है जिसमें बग्स और दिक्क्तों को रिमूव किया जाता है। इसके आलावा नए फीचर्स को जोड़ा जाता है।

अपडेट शामिल होने के बाद नए फीचर्स का आनंद लेने के लिए OB35 को डाउनलोड कैसे कर सकते हैं। यहां पर स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है:

स्टेप 1: खिलाड़ियों को गूगल प्ले स्टोर ओपन करना पड़ेगा।

स्टेप 2: उसके बाद सर्च बॉक्स के अंदर गेम का नाम टाइप करना पड़ेगा। नतीजों में बैटल रॉयल गेम दिख जाएगा।

स्टेप 3: राइट साइड अपडेट बटन पर टच करें। साइज के अनुसार कुछ समय में अपडेट हो जाएगा। प्लेयर्स डाउनलोड करके नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports