Free Fire में क्लैश स्क्वाड सीजन 7 के लिए 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनके पास शानदार ताकत है

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड को काफी पसंद किया जाता है। इस गेम में 40 कैरेक्टर्स मौजूद है लेकिन कुछ ऐसे कैरेक्टर्स है जिनका उपयोग अगर खिलाड़ी क्लैश स्क्वाड मोड में करेंगे, तो उन्हें फायदा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 कैरेक्टर्स जिनकी ताकत से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है

1) ड्रॉप द बीट

Free Fire में DJ Alok
Free Fire में DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं। आपको क्लैश स्क्वाड मोड में हेल्थ की दिक्कत नहीं आएगी।


2) कैमोफ्लाज

youtube-cover

Wukong के पास खिलाड़ियों को छुपाने की शक्ति है। आपको ये घास में छुपा तो देता है और अपने रश करते समय क्लैश स्क्वाड मोड में इससे फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के OB28 वर्जन में मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए 5 तरीके जिनका खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए


3) बुशीडो

Free Fire में Hayato
Free Fire में Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है।


4) सस्टेंड रेड्स

youtube-cover

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत स्टेंडेड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन भी देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।


5) रिपटाइड रिदम

Free Fire में Skyler
Free Fire में Skyler

Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। आप इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है। इससे आपको क्लैश स्क्वाड मोड में मदद मिलेगी।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में Chrono और Andrew के लिए शानदार कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स जिन्हें क्लैश स्क्वाड मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है

Edited by Ujjaval E-Sports