Free Fire में Clu कैरेक्टर के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी 

Free Fire में Clu कैरेक्टर
Free Fire में Clu कैरेक्टर

Garena Free Fire विश्व का प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम है, जिसे दुनिया भर में सभी खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड/iOS/लैपटॉप और PC पर खेला जाता है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है जिसे 710MB में डाउनलोड कर सकते हैं।

ये बैटल रॉयल गेम खिलाड़ियों को अनेक फीचर्स और आइटम्स प्रदान करता है, जिसमें कैरेक्टर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस समय गेम के अंदर कुल 40 कैरेक्टर्स मौजूद है। कुछ समय पहले Free Fire के डेवेल्पर्स ने Clu कैरेक्टर को गेम के अंदर जोड़ा था, ये एक फीमेल कैरेक्टर है जिसमें ट्रेसिंग स्टेप्स नाम की ताकत मौजूद है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire में Clu कैरेक्टर के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी पर नजर डालने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में Antonio कैरेक्टर के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी


Free Fire में Clu कैरेक्टर के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire में Clu कैरेक्टर
Free Fire में Clu कैरेक्टर

Clu ये एक प्रभावित करने वाला कैरेक्टर है, जिसमें "ट्रेसिंग स्टेप्स" नाम की ताकत मौजूद है। इसके आलावा सभी कैरेक्टर्स की तरह Clu में भी सेट उपलब्ध है "जिसे मॉडर्न प्राइवेट आई सेट" कहते हैं। इस कैरेक्टर के अंदर कुल 6 लेवल मौजूद है।

लेवल 1 पर Clu 30 मीटर के दायरे में मौजूद दुश्मनों का पता लगता है, इसका कुलडाउन समय 50 सेकंड्स है। लेवल 4 पर पहुँचने पर ये कैरेक्टर के साथ मौजूद टीममेट्स को भी दुश्मन का पता लगता है। इसके आलावा Clu की लेवल बढ़ने पर स्किल्स को अनलॉक किया जा सकता है।


Free Fire के अंदर Clu कैरेक्टर को कैसे खरीद सकते हैं?

इस कैरेक्टर को खरीदने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: Free Fire चालू करें, उसके बाद स्टोर वाली बटन पर क्लिक करके स्टोर खोलें।

स्टेप 2: राइट साइड नीचे की और कैरेक्टर वाली बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नीचे स्क्रॉल करें, और Clu कैरेक्टर का चयन करें।

स्टेप 4: परचेस बटन पर क्लिक करें, और पेमेंट करें।

(नोट: इस आर्टिकल में Clu कैरेक्टर को खरीदने के लिए स्टेप्स दी गई है, जिसका उपयोग करके Free Fire के स्टोर सेक्शन से किसी भी कैरेक्टर को खरीद सकते हैं)

ये भी पढ़ें:- Free Fire में Alvaro कैरेक्टर के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

Edited by Sawan E-Sports