Garena Free Fire में सही तरह से हेडशॉट किस तरह लगाएं?

image via ff.garena.com ff19
image via ff.garena.com ff19

Garena Free Fire में हर कोई एक बेहतर खिलाड़ी बनना चाहता है। कई लोग इसके लिए काफी मेहनत करते हैं और अपने गेम में सुधारने करने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद वो ज्यादा फाइट्स नहीं जीत पाते हैं। अगर वो हेडशॉट्स देने की संख्या को बढ़ा लें तो उनका गेम बेहतर हो जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire के अंदर हेडशॉट लगाने के लिए कुछ अहम बातों के बारे बात करेंगे।


Garena Free Fire में सही तरह से हेडशॉट किस तरह लगाएं?

#1 - सेंसिटिविटी सेटिंग्स और कंट्रोल्स को बेहतर बनाएं

image via ff.garena.com ff16
image via ff.garena.com ff16

Free Fire में सेंसिटिविटी सेटिंग्स और कंट्रोल्स का काफी महत्व है। अगर आपकी सेंसिटिविटी सही नहीं है तो फिर आप सही तरह से हेडशॉट नहीं लगा पाएंगे। इसके साथ ही कंट्रोल्स का चुनाव अपने खेलने के तरीके के अनुसार करें। अगर आप गेम के डिफॉल्ट कंट्रोल्स से खेलेंगे तो शायद आपको उतनी सफलता नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- क्या Free Fire को सही मायने में Jio Phone पर खेला जा सकता है?


#3 - क्रॉसहेयर का सही उपयोग

image via ff.garena.com ff17
image via ff.garena.com ff17

खिलाड़ियों को सही तरह से हेडशॉट लगाने के लिए क्रॉसहेयर (निशाना लगाने के मार्क) को हमेशा फाइट्स लेते समय विरोधी के सिर पर रखने की कोशिश करनी हैं। ऐसे में अगर कुछ बुलेट्स सही तरह से लग गई तो आपको आसानी से किल मिल जाएगा।

इसके साथ अगर खिलाड़ी दुरी पर है तो स्कोप खोलने के बाद निशाना दुश्मन के शरीर पर जाएगा तो फिर स्क्रीन को थोड़ा ऊपर करके आप सिर पर शॉट लगाने का प्रयास कर सकते हैं। इससे आप बेहतर तरीके से हेडशॉट दे पाएंगे।


#5 - ट्रेनिंग ग्राउंड में समय दें

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire के अंदर खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए ट्रेनिंग ग्राउंड दिया गया है। आप इसका उपयोग करते हुए अभ्यास कर सकते हैं। आप वहां पर अपनी पसंदीदा गन लेकर दुश्मनों के सिर पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- Free Fire Max क्या है और क्या भारतीय फैंस के लिए ये गेम उपलब्ध हैं?

Edited by Ujjaval E-Sports