Garena Free Fire Max में OB34 अपडेट को कैसे डाउनलोड करें? 

OB34 अपडेट (Image Credit : Garena)
OB34 अपडेट (Image Credit : Garena)

Garena Free Fire Max के डेवेल्पर्स ने OB34 अपडेट रिलीज कर दिया गया है। हर अपडेट की तरह इस अपडेट में भी खिलाड़ियों को खास और अनोखे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। ये अपडेट नए खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाला है।

हालांकि, 25 मई 2022 को गरेना के डेवेल्पर्स ने गेम के अंदर पेश अपडेट शामिल किया था। कल कोई भी गेमर्स फ्री फायर मैक्स को एक्सेस नहीं कर पाए थे। क्योंकि, गेम के अंदर पेच अपडेट के दौरान नए फीचर्स और अनोखे रिवॉर्ड को शामिल किया जा रहा था। खैर, इस आर्टिकल में हम Garena Free Fire Max में OB34 अपडेट को कैसे डाउनलोड करें, बताने वाले हैं।


Garena Free Fire Max में OB34 अपडेट को कैसे डाउनलोड करें?

नए फीचर्स और अन्य डिटेल्स (Image Credit : Garena)
नए फीचर्स और अन्य डिटेल्स (Image Credit : Garena)

गरेना फ्री फायर मैक्स के डेवेल्पर्स ने सोशल मीडया और अन्य प्लेटफॉर्म के अनुसार अपडेट को लॉन्च करने की तारीख पहले ही रिलीज कर दी थी। प्रत्येक गेमर्स इन फीचर्स और अन्य रिवॉर्ड का लुप्त उठाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Garena Free Fire Max के डेवेल्पर्स प्रत्येक अपडेट में अनोखा बदलाव करते हैं और हर बदलाव खिलाड़ियों को उनकी तरफ आकर्षित करता रहता है। वर्तमान में कैरेक्टर्स लिंक, कैरेक्टर्स अडजस्मेंट और ताकतवर गन्स को शामिल किया है। गेमर्स नीचे दी गई जानकारी के मुताबिक OB34 अपडेट को स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: खिलाड़ियों को नया अपडेट डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर ओपन करना पड़ेगा।

स्टेप 2: उसके बाद सर्च बॉक्स के अंदर गरेना फ्री फायर मैक्स को टाइप करें।

स्टेप 3: बैटल रॉयल गेम स्क्रीन पर खुल जाएगा। राइट साइड अपडेट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इस अपडेट की साइज लगभग 300MB से ऊपर है। गेमर्स अपने इंटरनेट का उपयोग करके डाउनलोड करें।

स्टेप 5: डाउनलोड होने के बाद Facebook एकाउंट का उपयोग करके लॉगिन करें और नए फीचर्स का मनोरंजन करें।

Edited by Sawan E-Sports