Free Fire में स्टाइलिश नाम का इस्तेमाल करते हुए गिल्ड किस तरह बनाएं?

image via ff.garena.com   ff3
image via ff.garena.com ff3

Free Fire में कई खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ खेलना पसंद करते हैं। ऐसे में वो एक गिल्ड बना सकते हैं और फिर साथ मिलकर टूर्नामेंट्स खेल सकते हैं और खुद का फायदा करा सकते हैं। इसक अलावा खिलाड़ी गिल्ड में ढेरों खिलाड़ियों को जोड़ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम गिल्ड बनाने के तरीके और स्टाइलिश नाम बनाने के तरीकों के बारे में बात करने हैं।


Free Fire में आसानी से गिल्ड किस तरह बनाएं? (आसान स्टेप्स में तरीका)

youtube-cover

Free Fire में इन स्टेप्स का इस्तेमाल करते हुए आप अपने लिए गिल्ड बना सकते हैं:

  1. Free Fire खोलें और गिल्ड के विकल्प पर जाएं।
  2. “Create Guild” को ढूंढें और क्लिक करें।
  3. आपको अपनी पसंद से गिल्ड का नाम रखना होगा।
  4. आपको पेमेंट करनी होगी। आप 5000 गोल्ड साइंस या 1000 डायमंड्स में गिल्ड तैयार कर सकते हैं।
  5. आपको मेंबर लिस्ट में जाना है और फिर आप लोगों को इन्वाइट कर सकते हैं।

नोट: अगर आपके दोस्त रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते हैं तो फिर आप गिल्ड का हिस्सा बन सकते हैं।


Free Fire में गिल्ड का नाम किस तरह से बनाएं?

गिल्ड के लिए स्टाइलिश नाम बनने का तरीका
गिल्ड के लिए स्टाइलिश नाम बनने का तरीका

Free Fire में हर कोई चाहता है कि उसकी गिल्ड अन्य लोगों से बेहतर और अलग दिखाई दे। ऐसे में आप स्टाइलिश नाम रखकर सभी गिल्ड्स से अलग और आकर्षक दिखाई दे सकते हैं। आपको इसके लिए नेम जनरेटर्स की जरूरत होगी। एंड्रॉइड और iOS के कीबोर्ड्स में स्टाइलिश अक्षर और सिम्बॉल्स मौजूद नहीं रहते हैं।

ऐसे में आपको nickfinder.com, fornite.freefire-name.com समेत अन्य ढेरों वेबसाइट्स में से किसी को चुनना होगा। आपको इन वेबसाइट्स में से किसी एक को चुनना है और फिर वहां नाम डालना है। इसके बाद आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे। आप किसी एक नाम को चुन सकते हैं और गेम में उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports