PUBG Mobile 1.8 अपडेट के फीचर्स और एप्लिकेशन साइज  

Image Credit : Garena Free Fire
Image Credit : Garena Free Fire

PUBG Mobile विश्व का सबसे पसंद किया जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को करोड़ों प्लेयर्स खेलना पसंद करते हैं। डेवेल्पर्स गेम के अंदर अब तक का सबसे बड़ा 1.8 अपडेट शामिल किया है। इस अपडेट में अद्भुद फीचर्स और आकर्षक रिवॉर्ड्स देखने को मिले हैं। पेच नोट्स के अनुसार इस अपडेट को 12 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे शामिल किया गया था।

सभी बैटल रॉयल गेम खेलने वाले खिलाड़ियों को 1.8 अपडेट के फीचर्स का बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि, इस अपडेट में डेवेलपर ने खिलाड़ियों को अद्भुद फीचर्स प्रदान किये हैं। इन फीचर्स का आनंद लेने के लिए गेम को अपडेट कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम PUBG Mobile 1.8 अपडेट के फीचर्स और एप्लिकेशन साइज पर नजर डालने वाले हैं।


PUBG Mobile 1.8 अपडेट के फीचर्स और एप्लिकेशन साइज

पबजी मोबाइल के डेवेल्पर्स ने इस गेम के अंदर एक नया मोड शामिल किया है। इस मोड में गेमर्स को स्पाइडर-मैन नो वे होम का कुछ पहलू देखने को मिल सकता है। क्योंकि, स्पाइडर-मैन नो वे होम काफी प्रसिद्व हॉलीवुड मूवी रही है जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है।

PUBG Mobile 1.8 अपडेट एप्लिकेशन

पबजी मोबाइल खेलने वाले प्लेयर्स इस नए अपडेट को एक्सेस करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि, ये अपडेट भारतीय खिलाड़ियों को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर नहीं मिलेगा। प्लेयर्स आसानी से गूगल प्लेटफॉर्म का यूज कर सकते हैं, और नए अपडेट को डाउनलोड करके आनंद ले सकते हैं।


फीचर्स

Image Credit : Krafton
Image Credit : Krafton

PUBG Mobile 1.8 अपडेट में डेवेल्पर्स ने काफी अद्भुद फीचर्स शामिल किये हैं। नए क्लासिक मोड मैप में मैच के बाद खिलाड़ियों का मनोरंजन करने के लिए Livil और Erangel मोड में स्पाइडर मैन थीम शामिल की है। ये थीम काफी आकर्षक होती है, जो गेमर्स का मनोरंजन करती है।

youtube-cover

इस मोड के अंदर रैंक और बिना रैंक वाले को लिए भी बेहतर विकल्प है। क्लासिक मोड के अंदर प्लेयर्स को सप्लाई क्रेट और मैकेनिक्स का फीचर्स मिला है जो इसे काफी आकर्षक बनाता है।

फाइल साइज का अनुमान

पबजी मोबाइल 1.8 अपडेट की फाइल साइज एंड्रॉइड यूजर्स के लिए करीबन 600MB से 700MB तक हो सकती है। इसके आलावा iOS यूजर्स के लिए 1.5 से 1.7 GB होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर दो APK फाइल उपलब्ध है।

  • नॉर्मल APK : 900 MB से 1 GB
  • कॉम्पैक्ट APK : 600 MB से 700 MB
Edited by Sawan E-Sports