PUBG Mobile Lite को भारत में क्यों बैन किया गया था?

Image via Pinterest
Image via Pinterest

PUBG Mobile Lite असल में PUBG Mobile का छोटे वर्जन है। इसे मुख्य रूप से छोटे फोन्स के लिए बनाया गया था और भारत देश में इसके चलते PUBG Mobile Lite को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था।


PUBG Mobile Lite को भारत में क्यों बैन किया गया?

सितंबर 2020 में भारतीय बैटल रॉयल फैंस के लिए बड़ा शॉक सामने आया क्योंकि PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को अन्य 116 चीनी ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया। दरअसल, इस देश की सुरक्षा और डाटा प्राइवेसी बनाए रखने के लिए बैन किया गया। इस दौरान PUBG की आधिकारिक साइट पर खिलाडियों को पूरा स्टेटमेंट मिला।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile vs COD Mobile: महंगे फोन्स के लिए कौनसा बेहतर विकल्प रहेगा?

PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को इसके बाद गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर से हटा दिया गया। हालांकि, जिन लोगों के पास पहले से इंस्टॉल था, वो खिलाडी गेम खेल पा रहे थे थे। इसके चलते कई लोगों के मन में ढेरों बड़े सवाल मौजूद थे। गेम को भारत में बैन करने के बावजूद भी खेला जा रहा था। इसके बावजूद अक्टूबर 2020 में सर्वर्स को बंद कर दिया गया। इसके बाद गेम बंद हो गया।

नवंबर 2020 में PUBG Mobile फैंस के लिए खुशखबरी आई थी कि गेम की वापसी हो जाएगी। खैर, अबतक ऐसा कुछ नहीं हुआ और सरकार द्वारा इसे फिर लॉन्च करने की अनुमति भी नहीं दी गई है। कई खिलाडी अभी भी गेम के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। अबतक आधिकारिक रिलीज रेट सामने नहीं आई हैं। दूसरी ओर PUBG Mobile Lite फैंस अभी भी गेम की भारत में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile vs Free Fire: दोनों गेम्स में 5 प्रमुख और सबसे बड़े अंतर

Edited by Ujjaval E-Sports