PUBG Mobile vs Free Fire: कौन-सा गेम पहले लॉन्च हुआ?

Image Credit: Wallpaper Cave
Image Credit: Wallpaper Cave

पिछले कुछ सालों में मोबाइल गेम्स का चलन बढ़ गया है। ईस्पोर्ट्स सिन ने मोबाइल गेम्स में भी रुख किया है। भारत में PUBG Mobile और Free Fire को काफी पसंद किया जाता है। PUBG Mobile भारत में बैन है लेकिन जल्द ही इसकी वापसी होगी। दूसरी ओर Free Fire गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है

दोनों ही गेम्स की वजह से भारत में ईस्पोर्ट्स को बढ़ावा मिला है। दोनों ही गेम्स लोगों के बीच फेमस है और इस वजह से हमेशा ही उनकी तुलना की जाती है। खैर, वीडियो गेम इतिहास में सबसे पहले बैटल रॉयल गेम H1Z1 था। खैर, सभी के मन में सवाल होगा कि PUBG Mobile और Free Fire में से पहले कौन आया है।


PUBG Mobile vs Free Fire: कौन-सा गेम पहले लॉन्च हुआ?

Image Credit: Mobilegamer
Image Credit: Mobilegamer

इसका जवाब PUBG Mobile है। दरअसल, 23 मार्च 2017 को इसका PC वर्जन रिलीज किया गया था। दूसरी ओर Free Fire को 30 सितंबर 2017 में लाया गया था। रिलीज के बाद से ही PUBG Mobile में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। PC वर्जन और मोबाइल वर्जन में समानताएं हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में बरमूडा मैप के अंदर लैंड करने के लिए 3 जबरदस्त जगहें जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

आपको मोबाइल में भी बैटल रॉयल का जबरदस्त अनुभव मिलता है। PUBG Mobile और Free Fire दोनों में लगातार अपडेट्स आते रहते हैं। Garena Free Fire के ग्राफिक्स उतने खास नहीं है लेकिन वो खिलाड़ियों को जबरदस्त अनुभव देते हैं। Garena ने Free Fire Max की टेस्टिंग काफी पहले शुरू कर दी है।

इसमें गेम के ग्राफिक्स कई हद तक बेहतर रहेंगे। Free Fire में कई सारे अनोखे कैरेक्टर्स और पेट्स मौजूद है और इस वजह से गेम खास बनता है। दोनों ही गेम्स के पूरी दुनिया में ढेरों प्रशंसक मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में लॉन्ग रेंज के लिए 5 सबसे शानदार और ताकतवर गन्स जिन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है