10 खाने की चीज़ें जिनकी मदद से आप गर्मी में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं

Related image

इस समय गर्मी का मौसम है और तापमान इतना ज़्यादा है कि चाहकर भी आप खुद को इससे नहीं बचा पा रहे हैं। आप चाहे देश या दुनिया के किसी भी हिस्से में हों, गर्मी का कहर ऐसा है कि आपको लगातार पानी पीने की ज़रूरत पड़ रही है। बाहर निकलने के नाम से ही आपके पसीने छूटने लगते हैं और बाहर जाते ही मौसम आपके पसीने छुटा दे रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि ऐसा क्या किया जाए ताकि आपका शरीर भी अच्छा महसूस करे और गर्मी का असर भी आप पर ना हो। ये वो दौर है, जब काफी सारी बीमारियाँ भी होने की संभावना बढ़ जाती है।

आप जितने लोगों से पूछेंगे वो आपको अपने तरीके से उपाय बताएंगे। इसलिए ये ज़रूरी है कि आप किसी एक्सपर्ट से इस बारे में बात करें। इस आर्टिकल में दिए गए फल तथा सब्ज़ियों का इस्तेमाल करके भी आप खुद को गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं:

#10 तरबूज़

watermelon

92% पानी से भरपूर तरबूज़ गर्मी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें पोटेशियम की मात्रा काफी अच्छी होती है। कैलोरी में कम इस फल के काफी फायदे हैं क्योंकि ये आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। ये एक अच्छा तरीका है ताकि आपको उचित न्यूट्रिशन मिले और साथ ही पानी की मात्रा भी पूरी रहे।


#9 आइसक्रीम

Ice Cream

आइसक्रीम एक ऐसा ऑप्शन है, जिसे हम सब खाना पसंद करते हैं। वैसे तो इसे एक ऐसा ऑप्शन माना जाता है जिसे खाने से मोटापा बढ़ने की संभावना होती है। गर्मी में इस बात को भूलकर अगर आप खुद को एक अच्छे ऑप्शन से रूबरू करवाना चाहते हैं।

हेल्थ-फिटनेस, डाइट और एक्सरसाइज़ करने के तरीकों से जुड़ी सभी जानकारियां स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#8 ब्लूबेरी

Image result for Blueberry

ब्लूबेरी में वो अद्भुत न्यूट्रिएंट हैं, जिसकी वजह से आप गर्मी में होने वाली मुश्किलों से बच सकते हैं। इसमें चीनी काफी कम मात्रा में होती है, और ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसको खाने से आपको गर्मी में काफी राहत मिल सकती है। वैसे अगला ऑप्शन भी काफी लोगों की पसंद है।


#7 पालक

पालक में काफी ज़बरदस्त ऑप्शन होते हैं। इसमें उपलब्ध न्यूट्रिएंट आपके शरीर को दिल की बीमारियों से बचाते हैं। ये आपके शरीर में खून का बहाव सही रखता है और साथ ही सेल्स में ऑक्सीज़न को सही तरह से पहुंचाता है। यही वजह है कि आपको कोई परेशानी नहीं होती और ये आपके कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।

#6 स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में काफी एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसके साथ इसमें फाइबर, विटामिन सी और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने वाला पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। ये वो फ्रूट है, जिसमें काफी अच्छी मात्रा में न्यूट्रिएंट्स हैं। गर्मी में इस फ्रूट को खाने से आपको ज़बरदस्त फायदा होता है। अगर आप इसको अपने नाश्ते का हिस्सा बना लें तो आपको काफी फायदा होगा।


#5 केला

केले में काफी अच्छे पोषक तत्व होते हैं और गर्मी के लिए ये सबसे अच्छा ऑप्शन है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसके इस्तेमाल से आप खुद को हर परेशानी से बचा सकते हैं। नाश्ते में इसके इस्तेमाल से ना सिर्फ आप खुद को एक सेहतमंद शुरुआत दे सकते हैं बल्कि खुद को फिट भी रख सकते हैं। वो कहते हैं ना कि एक सही दिन की शुरुआत एक अच्छे नाश्ते से ही होती है।

#4 प्याज

Image result for प्याज खाने से लू नहीं लगती

प्याज को काटते समय जो आँसूं आते हैं वो आपको परेशान कर सकते हैं। वहीँ प्याज खाने से आपकी ब्रेथ खराब हो जाती है, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि प्याज खाने से आपको लू नहीं लगती। लू किसी को भी गर्मी में परेशान कर सकती है लेकिन प्याज की मदद से आप इसके कारण होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। ये वो मौसम है, जिसमें एक गलती आपके पेट और खान-पान के साथ साथ शरीर के तापमान को भी खराब कर सकती है। इसलिए अगर आप परेशानियों से बचना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


#3 नींबू पानी

Image result for नींबू पानी

गर्मी में ये पेय-पदार्थ कितना फायदेमंद है, ये अलग से बताने की ज़रूरत नहीं। इसको पीने से ना सिर्फ आप अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि पानी की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। इसका सुबह सेवन या फिर इसे घर से निकलने से पहले पीने से आप तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं।

#2 दही

गर्मी में दही काफी फायदेमंद होता है क्योंकि वो ना सिर्फ आपके शरीर को परेशानियों से बचाता है, बल्कि इसके और भी फायदे हैं। लू के साथ-साथ ये आपके शरीर के पाचन को भी ठीक रखता है। अजवाइन के साथ इसका सेवन करने पर आपको कब्ज़ से फायदा मिलता है। आप इसे अपने खाने का हिस्सा बना सकते हैं और ऐसा करके गर्मी से भी बच सकते हैं। ये ज़रूरी नहीं कि आप सिर्फ दही खाएं क्योंकि लस्सी और छाछ के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


#1 खरबूजा

Image result for गर्मी में खरबूजा के फायदे

खरबूजे में 95% पानी होता है, और इसमें काफी फाइबर भी होता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल गर्मियों में काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप कब्ज़ से पीड़ित हैं और गर्मियों में अच्छी सेहत चाहते हैं तो आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

तरबूज़ और खरबूजे के साथ साथ इस आर्टिकल में बताए गए किसी भी ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप खुद को गर्मी में बचा सकते हैं।

Edited by विजय शर्मा