शलगम के 3 फायदे और 2 नुकसान - Shalgam Ke 3 Fayde Aur 2 Nuksan

शलगम के 3 फायदे और 2 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
शलगम के 3 फायदे और 2 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

शलगम (Turnip) एक प्रकार की सब्जी है, जिस का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका रापा (brassica rapa) हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि शलगम की गिनती गुणकारी सब्जियों में की जाती है। शलगम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक साबित होते हैं। शलगम की पैदावार के मामले में सबसे अच्छी प्रकार बवेरियन शलगम को माना जाता है। शलगम में विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन E आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शलगम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। यह लेख शलगम के फायदे और नुकसान का उल्लेख करने जा रहा है।

शलगम के 3 फायदे और 2 नुकसान

शलगम के फायदे : Benefits of Turnip In Hindi

1. इम्यून सिस्टम को मजबूती दे (Strengthen the immune system)

स्वस्थ जीवन जीने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए इम्युनिटी को बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी है जिनमें शलगम भी शामिल है। शलगम में इम्यूनोलॉजिकल इफ़ेक्ट देखने को मिलता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायता कर सकता है। इसमें विटामिन C भी पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

2. वजन घटाने में उपयोगी (Useful in weight loss)

शलगम का सेवन वजन को कम करने में भी सहायक है। यह मोटापे को कम करने में मददगार होता है। शलगम हाई इन फाइबर और लो इन कैलोरीज सब्जी होती है जो वजन को नियंत्रित करने में उपयोगी है।

3. एनीमिया को ठीक करने में सहायक (Helpful in curing anemia)

एनीमिया (खून की कमी से होने वाली बीमारी) में भी शलगम का सेवन फायदेमंद होता है। आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है। शलगम में विटामिन C की पर्याप्त मात्रा होती है जो आयरन के अब्सॉर्ब्शन को बढ़ाने का काम करता है। शलगम का सेवन आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को कुछ हद तक कम कर सकता है।

शलगम से होने वाले नुकसान : Side-effect of Eating Turnip In Hindi

1. शलगम की पत्तियों में फास्फोरस की अधिक मात्रा पाई जाती है जिसके अधिक सेवन से ह्रदय, किडनी और हड्डियों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।

2. शलगम में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। इसके अधिक सेवन से पेट फूलने, ऐंठन और गैस की समस्या हो सकती है। यदि किसी को गैस की समस्या हो तो उसे शलगम का सेवन नही करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।