पान खाने के फायदे : Paan Khane Ke Fayde

पान खाने के फायदे (फोटो - youngisthan)
पान खाने के फायदे (फोटो - youngisthan)

लोग अक्सर पान के पत्ते को पूजा या फिर खाने के लिए उपयोग करते हैं। पान के पत्ते को काफी स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। कुछ लोगों को रात का खाना खाने के बाद पान चबाना पसंद होता है। वहीं पान के सेवन से शादीशुदा पुरुषों को काफी कमाल के फायदे मिलते हैं। लेकिन पान के फायदे (Paan Ka Patta) और भी बहुत होते हैं। पान के पत्ते खाने में थोड़ी कसैली होती है लेकिन इसे खाने वाले इसमें सुपारी, कत्था, चूना और दूसरी कई चीजें मिलाकर खाते हैं। आमतौर पर लोग इसे गलत आदत मानते हैं। लेकिन हर चीज की तरह इसके भी कुछ फायदे भी हैं। जानते हैं पान के पत्ते खाने के फायदे।

पान के पत्ते खाने के फायदे - Paan Ke Patte Khane Ke Fyade In Hindi

कब्ज से राहत पाने के लिए - कब्ज के इलाज के लिए पान को काफी लाभकारी बताया गया है। यह शरीर में पीएच लेवल को सामान्य बनाता है और पेट की परेशानी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप पान के पत्ते के टुकड़े करके एक गिलास पानी में डालकर रातभर रख दें। यह पानी अगली सुबह खाली पेट पी लें।

मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए - अगर किसी के मुंह से दुर्गंध आती है तो ऐसे में पान का सेवन कर सकते हैं। इसमें काफी मात्रा में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध का कारण बनने वाले बैक्टीरिया का खात्मा कर देते हैं। इसके अलावा यह दांतों में होने वाली कैविटी, प्लेक, सड़न, सूजन, दर्द आदि से भी राहत देता है।

संक्रमण से राहत - पान के पत्ते में एंटी-सेप्टिक व एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन से राहत देते हैं। इसके लिए आपको पान के पत्ते का पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाना होता है। पान के पत्ते का उपयोग जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan