शरीर की गर्मी कैसे दूर करें: Sharir Ki Garmi kaise Dur kare

शरीर की गर्मी कैसे दूर करें (फोटो- healthdear)
शरीर की गर्मी कैसे दूर करें (फोटो- healthdear)

हर इंसान के शरीर का औसत तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। वहीं अगर शरीर का तापमान इससे कम या फिर ज्यादा हो जाए तो शरीर में परेशानी पैदा होने लगती है। शरीर की गर्मी बढ़ने से कई तरह की समस्या आने लगती है जिससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। जानते हैं कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

शरीर की गर्मी बढ़ने के लक्षण -

जब किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान बढ़ता है तो इसके कारण यूरिन का रंग भी बिलकुल पीला पड़ जाता है। यदि लम्बे समय तक इस समस्या पर ध्यान ना दिया जाये तो हमें पीलिया जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। पेट की गर्मी बढ़ जाने के बाद हमें न ही तो अच्छे से भूख लगती है और ना ही हमें अच्छा महसूस होता है।

जब भी अगर किसी की छाती में जलन रहती है, अक्सर मुहं में छाले हो जाते हैं, पेशाब करते समय भी जलन हो सकती है और Acidity की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा शरीर में पित्त भी बढ़ जाता है।

शरीर की गर्मी कैसे कम करें - Sharir Ki Garmi Ko Kaise Kam Kare in Hindi

विटामिन सी वाले आहार लें - शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए वैसे तो सब्जियाँ व फल काफी राहत देते हैं जिसमें विटामिन सी उच्च मात्रा में रहते हैं, जैसे नींबू, संतरा इत्यादि।

नारियल पानी पीना फायदेमंद - शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही नारियल पानी शरीर की गर्मी को संतुलित करता है। गर्मी के दिनों में होने वाले रोग व परेशानियों को कम करने में नारियल का पानी बहुत ही मदद करता है। साथ ही यह शरीर के बढ़ी हुई गर्मी को कम कर शरीर को ठंडा भी करता है।

पुदीना - पुदीना का उपयोग लोग अक्सर चटनी में किया जाता है, लेकिन शरीर की गर्मी को प्राकृतिक रूप से कम करता है। इसलिए गर्मी के दिन में पुदीने का रस का सेवन शरीर को ठंडा रखता है। वहीं व्यंजनों में पुदीना का इस्तेमाल से व्यंजन का स्वाद भी बढ़ता है। पुदीना का इस्तेमाल इसकी पत्ती या रस के रूप में किया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।