बेल के 3 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान - Uses, Benefits And Disadvantages of Bel

बेल के 3 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
बेल के 3 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

गर्मियों में बेल (Bel) का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। बेल का सबसे ज्यादा उपयोग रस के रूप में करते हैं। बेल का वैज्ञानिक नाम ऐग्ले मार्मेलोस (Aegle Marmelos) है और अंग्रेजी में इसे वुड एप्पल और बिल्व के नाम से जाना जाता है। यह फल ऊपर से बेहद कठोर होता है और अंदर से मुलायम, गूदेदार और बीजों से भरा हुआ होता है। बेल में बीटा कैरोटीन, थायमीन, प्रोटीन और विटामिन C भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। बेल की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन गर्मियों के मौसम में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इस लेख के माध्यम से आप बेल के उपयोग, फायदे और नुकसान (Uses, advantages and disadvantages of bel) के बारे में जान पाएंगे।

बेल के 3 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान

बेल के उपयोग : Uses of Bel In Hindi

1. पके हुए बेल के गूदे का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है।

2. बेल मुरब्बा के रूप में खाया जाता है।

3. बेल का शरबत के रूप में सेवन।

बेल के फायदे : Benefits of Bel In Hindi

1. पीलिया (jaundice) होने का एक कारण लीवर में सूजन होती है। बेल के फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लीवर में होने वाली सूजन को कम करते हैं और पीलिया के उपचार में सहायक होते हैं। बेल का सेवन पीलिया में लाभदायक होता है।

2. कोलेरा (cholera) एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो दस्त का कारण बनता है। इससे बचने के लिए बेल के जूस का सेवन लाभदायक होता है।

3. बेल का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। बेल को कार्डियोप्रोटेक्टिव (cardioprotective) का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह हृदय को कई बीमारियों से बचाने के काम आ सकता है।

बेल के नुकसान : Side-effects of Bel In Hindi

1. बेल में शुगर अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसके अधिक सेवन से टाइप 2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है।

2. बेल में कैल्शियम भी मौजूद होता है। इस वजह से अधिक इस्तेमाल किडनी स्टोन का कारण बन सकता है।

3. बेल में फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है। किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसका इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar