अंकुरित दालें खाने के 4 फायदे : Ankurit Daalein Khane Ke 4 Fayde

अंकुरित दालें खाने के 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
अंकुरित दालें खाने के 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

एक पोषण भरे आहार के रूप में अंकुरित दालों (sprouted pulses) का सेवन फायदेमंद होता है। आज के समय के खान-पान के कारण स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर्स भी स्प्राउट्स खाने का सुझाव देते हैं। इस लेख में आप अंकुरित मूंग दाल और अंकुरित चना दाल के फायदों के बारे में जानेंगे।

अंकुरित दालें खाने के 4 फायदे

लेख में दो प्रकार की अंकुरित दालों (मूंग व चना) से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंकुरित मूंग दाल (sprouted moong dal)

1. अंकुरित मूंग दाल के बहुत से फायदे होते हैं। अगर आप प्रतिदिन इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी पावर बढ़ सकती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। मूंग की दाल को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह तक यह अंकुरित हो जाती है।

2. अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, पोटैशियम, मिनरल, आयरन, कॉपर, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट आदि जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अंकुरित मूंग दाल में फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है।

3. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अंकुरित मूंग दाल का सेवन आपके लिए लाभदायक है। अंकुरित मूंग दाल के सेवन से वजन कम करना आसान हो जाता है। इसमें फैट्स की मात्रा कम होती है। आप इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते में भी ले सकते हैं।

4. खराब खान-पान और गलत लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों को पाचन सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अंकुरित मूंग दाल का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अंकुरित मूंग में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो पाचन और पेट को बेहतर रखने में सहायक है।

अंकुरित चना दाल (sprouted chana dal)

1. अंकुरित चना फाइबर से भरे होते हैं। कब्ज की शिकायत में भी यह फायदेमंद साबित होता है। अधिक लाभ के लिए अंकुरित चना दाल छिलके के साथ ही प्रयोग करें।

2. अगर आपको कब्ज, गैस, पेट फूलने की समस्या होती है तो आपके लिए अंकुरित चने काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। चने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और यह पेट संबंधी दिक्कतों के लिए रामबाण माना जाता है।

3. मधुमेह की समस्या आज हर दूसरे-तीसरे इंसान को है। अंकुरित चना का खाली पेट सेवन करने से ग्लूकोज़ की अतिरिक्त मात्रा को बनने से रोका जा सकता है और ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। इसे नाश्ते के रूप में भी शामिल किया जा सकता है।

4. यूरिन से संबंधित कोई परेशानी होने पर अंकुरित दालों का सेवन कर सकते हैं, डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar