बाकला के 4 उपयोग और 4 फायदे - Bakla Ke 4 Upyog Aur 4 Fayde In Hindi

बाकला के 4 उपयोग और 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
बाकला के 4 उपयोग और 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

हरी सब्जियां हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं। उन्हीं सब्जियों में से एक सब्जी बाकला है। बाकला को फावा बीन्स भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम विसिया फाबा हैं। बाकला में प्रोटीन, विटामिन C, फाइबर जैसे ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई तरह से शरीर को फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं। इस लेख में बाकला के उपयोग और फायदे के बारे में बात की गयी है।

बाकला के 4 उपयोग और 4 फायदे

बाकला के उपयोग : Bakla Ke Upyog In Hindi

1. बाकला का सूप बनाकर सेवन किया जा सकता है।

2. प्याज और टमाटर के साथ-साथ बाकला की सब्जी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

3. बाकला का सलाद बनाकर भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

4. आलू और बाकला की सब्जी से सभी परिचित होंगे। इसका उपयोग सब्जी के रूप में भी किया जाता है।

बाकला के फायदे : Bakla Ke Fayde In Hindi

1. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मददगार (Boosts immune system)

प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने से कई प्रकार की बीमारियां और संक्रमण होने का जोखिम बढ़ जाता है। बाकला का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

2. एनीमिया की बीमारी में (Treats anemia)

आयरन की कमी के कारण शरीर में एनीमिया की समस्या होती है। एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए बाकला का सेवन मददगार हो सकता है। बाकला में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो एनीमिया के खतरे को कुछ हद तक कम करने में सहायक है।

3. कैंसर में उपयोगी (Prevents cancer)

बाकला में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं जो पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार होते हैं। बाकला पेट के कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए सप्लीमेंट के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। कई शोध की माने तो, कैंसर से बचाव के लिए बाकला के फायदे देखे गए हैं।

4. डायबिटीज (Controls diabetes)

शुगर की बीमारी में खान-पान सही होना ज़रूरी हो जाता है ऐसे में बाकला फायदेमंद हो सकता है। बाकला में एंटी-डायबिटिक इफ़ेक्ट होते हैं। यह डायबिटीज की समस्या को कुछ हद तक कम करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar