4 योगासन जिनसे आप पेट की चर्बी कम कर सकते हैं

Enter caption

एक पतला पेट हर कोई पाना चाहता है लेकिन हम सब जानते हैं कि इसे पाना एक मुश्किल काम है। इसके कई कारण हैं, एक तो ये कि हमारी दिनचर्या काफी अलग है और उसके बाद हमारा खानपान इसमें और मुश्किलें बढ़ा देता है।

जब इस तरह की चीज़ें होती हैं, तो दो मुश्किलें आती हैं, एक आपकी पाचन क्रिया और नींद खराब होती है, और दूसरा आप मोटे हो जाते हैं। इसकी वजह से काफी मुश्किल होती है और हममें से कई या तो जिम का रुख करते हैं या फिर अपने खाने पर लगाम लगाते हैं। आप अगर लोगों से सलाह लेंगे तो वो आपको बताएंगे कि आप एक लिक्विड डाइट का इस्तेमाल करिए, लेकिन ये ज़रूरी नहीं कि वो आपको फायदा ही पहुंचाए।

इसकी जगह पर योग एक ऐसा रास्ता है, जिसमें काफी आसन हैं और इनके इस्तेमाल से ना सिर्फ आप अपने पेट को सुडौल कर सकते हैं बल्कि आपको जिम के भारी वज़न से भी निजात मिलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही योगासन बताएंगे, जो आपको फायदा पहुचाएंगे:

#4 भुजंगासन

Enter caption

भुजंगासन के नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस आसन को कैसे किया जाएगा। आप ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को चेहरे के करीब ले आएं। इसके बाद हाथों की मदद से आप अपनी छाती और पेट की जगह को ऊपर उठाएं।

ऐसा करने से ना सिर्फ आप अपने एब्डोमेन एरिया पर काम करेंगे बल्कि उसको एक सही आकार भी दे सकेंगे। ये आपकी पीठ को मज़बूती प्रदान करता है। आपकी ग्लूट मसल्स को भी ये आसन फायदा पहुंचाता है। इस आसन को 30 सेकंड से 1 मिनट तक करने से आपको अपने पेट और आसपास के अंगों में काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं।

हेल्थ-फिटनेस, डाइट और एक्सरसाइज़ करने के तरीकों से जुड़ी सभी जानकारियां स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#3 धनुरासन

Enter caption

अगर कोई ऐसा आसन है जो एक ही बार में शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचाता है, तो वो धनुरासन है। इस आसन को करने के लिए आप अपने शरीर को पेट के बल करके ज़मीन पर लेट जाएं। इसके बाद आप अपनी एड़ियों को ऊपर की तरफ उठाएं और उन्हें उस स्थिति में रखने के लिए अपने हाथों का प्रयोग करें।

ऐसा करने से आप खुद को ना सिर्फ एक धनुष वाले आकार में ले आएँगे बल्कि शरीर में खून का बहाव भी बढ़ाएंगे। इस आसन के दौरान आपको सामने की तरफ ही देखना चाहिए, क्योंकि इससे आप ना सिर्फ पैर और हाथों को आगे खींच रहे होते हैं बल्कि आपका शरीर भी आगे खिंच रहा होता है। एक मिनट तक इस आसन को करने के बाद आप खुद को आराम करने की स्थिति में ला सकते हैं। ये आपके पेट की चर्बी को कम करने के साथ-साथ आपके एब्डोमेन एरिया, एड़ियों, जाँघों, छाती और रीढ़ की हड्डी पर काम करता है।

#2 उष्ट्रासन

Enter caption

उष्ट्रासन को कैमल पोज़ भी कहा जाता है क्योंकि इसको करने के दौरान आपका शरीर एक अलग ही तरीके के आकार में होता है। इसको करने के लिए आपको सबसे पहले अपने घुटनों पर बैठना होता है। उसके तुरंत बाद आप पीछे की तरफ झुकते हैं और अपने तलवों को हाथों से पकड़ते हैं। इस दौरान आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा पीछे की तरफ झुका होता है और दूसरी तरफ देख रहा होता है।

ये आपके एब्डोमेन, जांघ और छाती पर काम करता है। इस आसन के दौरान चूँकि आपके पेट का एरिया खिचांव की स्थिति में होता है तो आपके एब्डोमेन पर भी असर पड़ता है। इसके साथ-साथ आपके पाचन और पेट की चर्बी को हटाने में भी ये आसन काफी मददगार साबित होता है। इन जगहों के अलावा ये आपकी जाँघों, कूल्हों और आपके पॉस्चर पर भी काम करता है।

#1 चक्रासन

Enter caption

अगर इस आर्टिकल में सबसे मुश्किल योगासन की बात करें तो वो चक्रासन ही है। इस आसन को करने के लिए आप अपनी पीठ के बल ज़मीन पर लेट जाएं। उसके बाद अपने हाथों को सर के पास ले आएं। अपनी कुहनियों को टेढ़ा करें और शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। ऐसा करते हुए अपने कूल्हे और पीठ को ज़मीन से ऊपर उठाएं और आपका चेहरा ज़मीन की तरफ या दूसरी तरफ होना चाहिए।

ये एक्सरसाइज़ इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि आपका पूरा शरीर हवा में होता है और आपकी हथेलियों और तलवों के सहारे आपका शरीर ज़मीन से ऊपर खुद को नियंत्रित करता है। इस दौरान आपके शरीर का हर अंग स्ट्रेच हो रहा होता है और उसकी एक्सरसाइज़ हो रही होती है। ये पेट की चर्बी को कम करने का एक अच्छा तरीका है लेकिन इसे करना काफी मुश्किल होता है, इसलिए इसको करते हुए ध्यान रखें।

Edited by विजय शर्मा